जैसलमेर

JAISALMER CRIME NEWS- बाइक चोर गिरोह का एक सदस्य गिरफ्तार, 4 बाइक बरामद

- जैसलमेर, बाड़मेर व जोधपुर सहित आस-पास के गांवों से बाइक चुराना स्वीकारा
less than 1 minute read
• •
Updated: 16 Apr 2018, 1:00 PM IST
Jaisalmer patrika
patrika news

जैसलमेर . शहर तथा आस-पास के क्षेत्र में लम्बे समय से बाइक चोरी की वारदातों के बाद पुलिस ने अंतरजिला गिरोह के एक जने को गिरफ्तार किया। उसके कब्जे से चार बाइक बरामद हुई। आरोपित ने जैसलमेर , पोकरण, बाड़मेर तथा आस-पास के गांवों से बाइक चुराना स्वीकार किया है।
पुलिस के अनुसार मुखबिर की सूचना पर टीम बडोड़ा गांव पहुंची। वांछित के घर के पास पहुंचने पर एक जना पुलिस को देखकर छिपने लगा। इस पर पुलिस ने भैरूसिंह (35) पुत्र सवाईसिंह राजपूत को दस्तयाब किया। गहन पूछताछ के दौरान उसने अपने साथी भगवानसिंह, श्रवणसिंह, किशनसिंह, खेतसिंह व तनेसिंह के साथ मिलकर जैसलमेर, बाड़मेर, जोधपुर व पोकरण से बाइक चोरी करना स्वीकार किया। इस पर पुलिस ने उसे गिरफ्तार किया तथा निशादेही पर अलग-अलग जगह से 4 मोटरसाइकिलें बरामद की। इनके पुलिस थाना पोकरण, बालेसर में चोरी के मुकदमें दर्ज हैं।

Published on: