जैसलमेर

Jaisalmer news- गुजरात व हिमाचल में भाजपा सरकार, जैसलमेर में जश्न का माहौल

गुजरात व हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव मे भाजपा की जीत पर भाजपा कार्यकर्ताओ ने मुंह मीठा कर खुशी मनाई
less than 1 minute read
Jaisalmer patrika
patrika news


जैसलमेर . गुजरात व हिमाचल प्रदेश में विधानसभा चुनाव में भाजपा को मिली सफलता को लेकर कार्यकर्ताओं ने खुशी मनाई। इस दौरान जिलाध्यक्ष जुगल किशोर व्यास ने कहा कि जनता ने एक बार फिर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के विकास व प्रगति को चुना है। अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव मे भी पार्टी को सफलता मिलेगी। इस दौरानआतिशबाजी कर एक-दूसरे का मुंह मीठा करवाया।
चाधन . कस्बे में स्थानीय कार्यकर्ताओं ने पटाखे छोड़ व मिष्ठान बांट खुशियां मनाई। भाजपा ग्रामीण मंडल अध्यक्ष सगतसिंह भाटी, बूथ प्रभारी झबरसिंह, ग्वालदास माहेश्वरी, ऊगमसिंह, देवीसिंह, रेवंतसिंह, प्रतापसिंह सिसोदिया, समंदरसिंह बडोड़ा गांव, दीनाराम दैया सहित अन्य ने पटाखे छोड़ खुशी मनाई।
जैसलमेर . चुनाव के नतीजे भाजपा के पक्ष में आने तथा सोमवती अमावस्या को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं ने तुलसी गोशाला में गोवंश को गुड़ व घास खिलाई। इस दौरान भाजपा उपाध्यक्ष हाथीसिंह मूलाना ने प्रतिवर्ष एक ट्रक मूंगफली का चारा गोशाला में देने की घोषणा की। युवा नेता कंवराजसिंह चौहान, मनीष, सवाईसिंह गोगली, कमलसिंह, कपिल शारदा सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Published on:
18 Dec 2017 10:41 pm