जैसलमेर

सामान्य कार्यकर्ता से जुड़ी है भाजपा : राठौड़

- जिलाध्यक्ष ने सेवा, संकल्प व समर्पण बताया आधार, कार्यकर्ताओं की बैठक आयोजित

2 min read
Dec 01, 2021
सामान्य कार्यकर्ता से जुड़ी है भाजपा : राठौड़

पोकरण. भारतीय जनता पार्टी नगर मंडल की ओर से कस्बे में जोधपुर रोड पर सुगन गार्डन में एक कार्यक्रम का आयोजन कर नवनियुक्त पदाधिकारियों का सम्मान किया गया। साथ ही कार्यकर्ताओं को एकजुट होकर संगठन को मजबूत बनाने का संकल्प दिलाया गया। भाजपा नेता शैतानसिंह राठौड़ के मुख्य आतिथ्य, भाजपा जिलाध्यक्ष चंद्रप्रकाश शारदा की अध्यक्षता, जुगलकिशोर व्यास, पंचायत समिति सांकड़ा के प्रधान भगवतसिंह तंवर, नगरपालिका अध्यक्ष मनीष पुरोहित के विशिष्ट आतिथ्य में आयोजित कार्यक्रम के दौरान गत दिनों नवनियुक्त पदाधिकारियों भाजयुमो नगर मंडल अध्यक्ष अनिल रंगा, ओबीसी मोर्चा के नगर मंडल अध्यक्ष चंद्रप्रकाश माली, भाजपा नगर मंडल मंत्री अचलाराम प्रजापत, लीलाधर जीनगर, भाजयुमो जिला मंत्री दीपक गहलोत, सांगसिंह छायण, कार्यालय प्रभारी मनीष सैन, नगर मंडल मंत्री हरीश छीपा का सम्मान व अभिनंदन किया गया। इस मौके पर संबोधित करते हुए भाजपा नेता शैतानसिंह राठौड़ ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ताओं की पार्टी है तथा कार्यकर्ता पार्टी की रीढ़ की हड्डी है। उन्होंने कहा कि भाजपा में हर समय कार्यकर्ताओं को तवज्जो मिली है तथा उनके सहयोग से ही भारत में सबसे बड़ी पार्टी के रूप में उभरी है। उन्होंने कहा कि भाजपा सामान्य कार्यकर्ताओं की पार्टी है। उन्होंने केन्द्र सरकार की ओर से संचालित योजनाओंं की जानकारी देते हुए उनका प्रचार प्रसार करने तथा पात्र व्यक्तियों को उसका लाभ पहुंचाने की बात कही। साथ ही प्रदेश कांग्रेस सरकार की विफलताओं को उजागर करने, जन समस्याओं को लेकर आंदोलन करने, जनविरोधी नीतियों को जन-जन तक पहुंचाकर भाजपा की नीतियों, सिद्धांतों, कार्यक्रमों, गतिविधियों की जानकारी देने की बात कही। भाजपा जिलाध्यक्ष शारदा ने कहा कि भाजपा में परिवारवाद नहीं, बल्कि पार्टी का आधार सेवा, संकल्प व समर्पण पर टिका हुआ है। उन्होंने भाजपा की गतिविधियों व कार्यक्रमों से अवगत करवाया। जुगलकिशोर व्यास ने कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों को एकजुट होकर संगठन की मजबूती के लिए कार्य करने का आह्वान किया। नगर मंडल अध्यक्ष मुकेश शर्मा ने भी संबोधित करते हुए नगर मंडल की ओर से आगामी दिनों में आयोजित किए जाने वाले कार्यक्रमों, गतिविधियों व रूपरेखा पर प्रकाश डाला। उपाध्यक्ष सुरेन्द्रसिंह चंपावत ने संगठन के लोकतांत्रिक मूल्यों की जानकारी दी। संचालन जिला महामंत्री सुशील व्यास ने किया। नगर मंडल महामंत्री भोमराज माली ने धन्यवाद ज्ञापित किया। इस मौके पर मदन देवासी, जिला महामंत्री सवाईसिंह गोगली, युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष उदयसिंह भाटी, पार्षद दिनेश व्यास, जितेन्द्रदयाल बोहरा, माणक चंदेल, शिवसिंह चंपावत, कुंभसिंह चंपावत, आशीष जोशी, देवेन्द्र व्यास, दमाराम प्रजापत, अशोक सैन, गोविंद चावला, नखताराम ओड, सुमेरसिंह, रमेश टावरी सहित कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Published on:
01 Dec 2021 04:31 pm
Also Read
View All