जैसलमेर

भाजपा ओबीसी मोर्चा का राज्य सरकार की नाकामियों के विरोध में धरना-प्रदर्शन

-राज्यपाल के नाम का ज्ञापन सौंपा
less than 1 minute read
Aug 03, 2021
भाजपा ओबीसी मोर्चा का राज्य सरकार की नाकामियों के विरोध में धरना-प्रदर्शन
भाजपा ओबीसी मोर्चा का राज्य सरकार की नाकामियों के विरोध में धरना-प्रदर्शन

जैसलमेर. प्रदेश की कांग्रेस सरकार की कथित विफलताओं को लेकर भारतीय जनता पार्टी की ओबीसी मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने राज सरकार के खिलाफ नारेबाजी प्रदर्शन करते हुए जिला कलेक्टर को राज्यपाल के नाम ज्ञापन पेश किया। ओबीसी मोर्चा के जिला अध्यक्ष खीमाराम सुथार ने बताया कि राज्य की कांग्रेस सरकार अपने चुनावी वादों से खिलाफत करती हुई आमजन को धोखा दे रही है, जो वादे उन्होंने चुनावी घोषणा पत्र में किए थे। किसी भी वादे पर राज्य की कांग्रेस सरकार खरी नहीं उतर पा रही है, प्रदेश की कानून व्यवस्था इतनी लचर हो चुकी है कि भारतीय जनता पार्टी के नेता भी अपने को असुरक्षित महसूस कर रहे हैं। अपराधियों की हौसले बुलंद हो रहे हैं। इसके अलावा कई प्रकार की नाकामियों को लेकर जैसे बिजली पानी की समस्या बिजली बिलों मे अनावश्यक बढ़ोतरी किसानों के कर्ज माफ न करना जैसे कई ज्वलंत मुद्दो को लेकर राज्यपाल के नाम राज्य सरकार के खिलाफ ज्ञापन जिला कलेक्टर के माध्यम से उपखंड अधिकारी को ज्ञापन पेश किया। ओबीसी मोर्चा के महामंत्री अमृत सुथार व सोहन मूड ने बताया कि प्रदेश ओबीसी मोर्चा के अध्यक्ष ओमप्रकाश बढ़ाना के निर्देशानुसार जिला अध्यक्ष चंद्रप्रकाश शारदा पूर्व विधायक छोटूसिंह भाटी, ओबीसी मोर्चा के जिला अध्यक्ष खीमाराम सुथार के नेतृत्व में राज्य सरकार के खिलाफ दिए गए ज्ञापन में जिला उपाध्यक्ष हिमताराम चौधरी, जिला महामंत्री सुशील व्यास, सवाईसिंह गोगली, जिला मंत्री कंवराजसिंह चौहान, महेंद्र तंवर, उगम कंवर, लखाराम सुथार, मण्डल अध्यक्ष अरुण पुरोहित, महेश कडवासरा, किसान मोर्चा जिला अध्यक्ष हाथीसिंह मूलाना, मोर्चा जिलाध्यक्ष मुकेश पंवार, जिलापरिषद सदस्य जितेन्द्र सुथार आदि मौजूद थे।

Published on:
03 Aug 2021 05:08 pm