समर्पित कार्यकर्ताओं की निस्वार्थ भावना से ही भाजपा संगठन मजबूत: शारदा
जैसलमेर. जिले भर में 17 जुलाई से 25 जुलाई तक मंडल स्तरीय कार्य समितियों की बैठकों का आयोजन किया जाना निश्चित किया गया, जिसमें जिला पदाधिकारियों को विभिन्न मंडलों का प्रभारी भी नियुक्त किया गया है। इसी कड़ी में स्थानीय भाजपा कार्यालय में शुक्रवार को जैसलमेर नगर मंडल की कार्यसमिति की बैठक का आयोजन नगर अध्यक्ष अरुण पुरोहित की अध्यक्षता में मंडल बैठक प्रभारी जिला महामंत्री सवाईसिंह गोगली के मुख्य आतिथ्य में संपन्न हुई। इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि के रूप में जिलाध्यक्ष चंद्रप्रकाश शारदा, महामंत्री सुशील व्यास, प्रदेश कार्यसमिति एवं रावणा राजपूत सभा के प्रदेश अध्यक्ष रणजीत सिंह सोडाला उपस्थित रहे। मंडल अध्यक्ष अरुण पुरोहित ने स्वागत अभिनंदन करते हुए मंडल कार्यसमिति में बैठक के विषय पर जानकारी दी। बैठक में मुख्य वक्ता के रूप में बैठक प्रभारी जिला महामंत्री सवाई सिंह गोगली ने कहा कि बूथ समिति के समर्पित निष्ठावान कार्यकर्ताओं के बलबूते पर ही भारतीय जनता पार्टी आज उत्तरोत्तर प्रगति की ओर बढ़ती जा रही है। जिलाध्यक्ष चंद्रप्रकाश शारदा ने कहा कि प्रदेश कांग्रेस सरकार के हर क्षेत्र में विफल हो जाने पर आमजन दुखी और पीडि़त हो चुका है। यदि आवश्यकता हुई तो हमें आंदोलन करना पड़ेगा।
विशिष्ट अतिथि जिला महामंत्री सुशील व्यास ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से कोविड महामारी के चलते गरीब कल्याण कार्यक्रम आर्थिक पैकेज आत्मनिर्भर भारत आदि विषयों पर विस्तृत जानकारी दी। बैठक में जयपुर से आए प्रदेश कार्यसमिति सदस्य रावणा राजपूत सभा के प्रदेश अध्यक्ष रणजीत सिंह सोडाला ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता ही पार्टी की रीढ़ है और कार्यकर्ताओं के बल पर ही आज प्रदेश में हम सेवा ही संगठन अभियान के तहत कोरोना महामारी के चलते कई लोगों को राहत पहुंचा पाए है। जिला मंत्री महेंद्र तंवर ने भी संगठनात्मक चर्चा की। मण्डल प्रभारी मगन सेन ने आभार जताया। नगर महामंत्री भवानी सिंह भाटी ने बैठक का संचालन किया।
इनकी रही मौजूदगी
नगर मंडल की बैठक में वरिष्ठ उपाध्यक्ष महिप भाटिया, महामंत्री जितेंद्र भूतड़ा, मंत्री सुरजाराम ओड गजेंद्र सिंह सोलंकी ने व्यवस्था में सहयोग दिया। बैठक में प्रदेश कार्यसमिति सदस्य कविता खत्री, पार्षद मोतीलाल, अशोक भील, पारस गर्ग, पुरखाराम, अरुण शर्मा, नारायणसिंह, रिडमलसिह, धर्मेंद्र बिंझानी, विजय बीसानी, हुकुमचंद पंवार, सुरेश चौहान, ओम सेवक, लक्ष्मी नारायण श्रीमाली, अनिल थानवी, नीमदान चारण, संगीता गोस्वामी, सरोज पालीवाल, नाथूराम, राजेंद्रसिंह जंगा, विजय गोविंद व्यास, प्रथमेश व्यास, मनीष व्यास, हाकमदान, अभिषेक व्यास, कमलसिंह चौहान, पदमाराम, साबिर खान, जय प्रकाश गर्ग भगतसिंह भाटी, राजेंद्र गर्ग, कुशल सोनी आदि उपस्थित थे।