जैसलमेर

नहरी क्षेत्र में खूनी संघर्ष, आधा दर्जन महिलाओं सहित 18 से अधिक घायल

नहरी क्षेत्र में स्थित सदराऊ गांव में बुधवार को पुराने विवाद ने उग्र रूप धारण कर लिया। दो गुटों के बीच शुरू हुआ कहासुनी का मामला देखते ही देखते खूनी संघर्ष में बदल गया।

less than 1 minute read
Feb 18, 2026

नहरी क्षेत्र में स्थित सदराऊ गांव में बुधवार को पुराने विवाद ने उग्र रूप धारण कर लिया। दो गुटों के बीच शुरू हुआ कहासुनी का मामला देखते ही देखते खूनी संघर्ष में बदल गया।

लाठी-डंडों से हुए हमले में आधा दर्जन महिलाओं सहित 18 से अधिक लोग घायल हो गए। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार सदराऊ के दो गुटों में सामाजिक विवाद चल रहा था। विवाद इतना बढ़ गया कि एक पक्ष पर दूसरे पक्ष ने सदराऊ में घर के आगे बैठे लोगों पर हमला कर दिया। दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए और एक-दूसरे पर लाठियां मारने लगे। बीच-बचाव करने पहुंचे ग्रामीणों को भी हमलावरों ने नहीं बख्शा। घटना से गांव में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

घायलों को निजी वाहनों से पहुंचाया अस्पताल

घटना के बाद दोनों पक्षों के महिलाओं समेत 18 जने घायल हो गए।परिजनों व ग्रामीणों ने घायलों को निजी वाहनों की सहायता से तत्काल मोहनगढ़ अस्पताल पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर रूप से घायल आयशा पत्नी मुबारक खां, इसाक पुत्र सखी खां, नजीर खां पुत्र मीरे खां, इसान खां पुत्र जमशेर खां, लतीब खां पुत्र जानी खां तथा लुकमान खां को जिला अस्पताल, जैसलमेर रेफर किया गया। अस्पताल परिसर में घायलों के परिजनों व ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई, जिससे कुछ समय के लिए अव्यवस्था की स्थिति बन गई। सूचना मिलने पर मोहनगढ़ पुलिस थानाधिकारी बाबूराम के निर्देशन में पुलिस टीम मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया। पुलिस ने घायलों व परिजनों के बयान दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। प्राथमिक जानकारी के अनुसार हमलावर पक्ष के छह व्यक्तियों को हिरासत में लिया गया है। पुलिस पूरे प्रकरण की गहन जांच कर रही है।

Published on:
18 Feb 2026 08:33 pm
Also Read
View All

अगली खबर