जैसलमेर

असंतुलित होकर पलटी बोलेरो कैम्पर, सात जने हुए घायल

असंतुलित होकर पलटी बोलेरो कैम्पर, सात जने हुए घायल

less than 1 minute read
Aug 29, 2021
असंतुलित होकर पलटी बोलेरो कैम्पर, सात जने हुए घायल

नाचना. क्षेत्र के सत्याया गांव के पास रविार को सुबह एक बोलेरो कैम्पर पलट जाने से उसमें सवार दो महिलाओं व तीन बच्चों सहित सात जने घायल हो गए। जिनमें से चार गंभीर घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद जोधपुर रैफर किया गया है। रविवार को सुबह करीब 11 बजे कुछ लोग एक बोलेरो कैम्पर में सवार होकर सत्याया से अपने खेत की तरफ जा रहे थे। इस दौरान मोहनगढ़ रोड पर घुमावदार मोड़ में अचानक संतुलन बिगड़ जाने से गाड़ी पलट गई। जिससे उसमें सवार सत्याया निवासी नरेश (40) पुत्र दीनाराम मेघवाल, निजरोदेवी (35) पत्नी नरेश, अशोक (11) पुत्र नरेश मेघवाल, कपिल (6) पुत्र नरेश मेघवाल, अन्नाराम (12) पुत्र बाबूराम मेघवाल, साऊदेवी (35) पत्नी पूराराम मेघवाल, रूपाराम (45) पुत्र खाखूराम मेघवाल घायल हो गए। साथ ही वे गाड़ी में फंस गए। मोबाइल से सत्याया गांव में सूचना दी, तो गांव के कई लोग मौके पर पहुंचे। उन्होंने गाड़ी में फंसे लोगों को बाहर निकाला तथा निजी वाहनों से नाचना अस्पताल पहुंचाया। यहां प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर हालत में नरेश, रूपाराम, कपिल व साऊदेवी को जोधपुर रैफर किया गया। जबकि शेष घायलों को उपचार के बाद छुट्टी दे दी।
परिजनों के वाहन से एक घायल
हादसे के बाद सत्याया निवासी हनीफखां (40) पुत्र भारेखां बोलेरो कैम्पर में फंसे लोगों को बाहर निकालकर सड़क पर खड़ा था। इस दौरान घायलों के परिजन के वाहन ने हनीफखां को टक्कर मार दी। जिससे वह भी घायल हो गए। उसका भी नाचना अस्पताल लाकर उपचार करवाया गया।

Published on:
29 Aug 2021 08:50 pm
Also Read
View All