जैसलमेर

JAISALMER NEWS- विप्रो ने भरी हुंकार परशुराम के जयकारे के साथ लिया इतना बडा संकल्प

परशुराम शोभायात्रा से भगवामयी हुआ जैसलमेर -परशुराम जयंती के उपलक्ष्य में निकाली गई शोभायात्रा में उमड़ा जनसैलाब -केसरिया पताकाओं से पट गई स्वर्णनगरी

2 min read
patrika news

परशुराम शोभायात्रा से भगवामयी हुआ जैसलमेर
-परशुराम जयंती के उपलक्ष्य में निकाली गई शोभायात्रा में उमड़ा जनसैलाब
-केसरिया पताकाओं से पट गई स्वर्णनगरी
-मार्ग भर में की गई पुष्पवर्षा
जैसलमेर. भगवान परशुराम जयंती के उपलक्ष्य में रविवार को राजस्थान ब्राह्मण महासभा के तत्वावधान में विशाल शोभायात्रा के दौरान जैसलमेर शहर भगवा रंग में रंग गया। करीब तीन घंटे तक गीता आश्रम चौराहा से रवाना होकर मुक्तेश्वर महादेव मंदिर प्रांगण तक पहुंची शोभायात्रा में हजारों की संख्या में ब्राह्मण समाज के पुरुष श्वेत वस्त्रों व केसरिया साफों तथा महिलाएं पीत साडिय़ों में सज-धज कर शामिल हुई। पूरे मार्ग में जगह-जगह शोभायात्रा का स्वागत पुष्पवर्षा तथा शीतल जल व आइसक्रीम से किया गया। भाजपा व कांग्रेस के नेताओं के साथ विभिन्न समाजों के प्रतिनिधियों ने ब्राह्मणों द्वारा निकाली गई शोभायात्रा का स्वागत किया। शोभायात्रा में ऊंट, घोड़े, चार पहिया व दुपहिया वाहनों को शामिल किया गया। भगवान परशुराम तथा अन्य धार्मिक झांकियां आकर्षण का केंद्र बनी।
तीन घंटे तक चला कारवां
परशुराम शोभायात्रा का कारवां शहर के मुख्य मार्गों से होता हुआ तीन घंटे तक गुजरा। गीता आश्रम से ङ्क्षहदू जागरण मंच के प्रदेश संयोजक जेठानंद व्यास ने केसरिया पताका दिखाकर शोभायात्रा को रवाना किया। वहां से हनुमान चौराहा, गांधी चौक, कचहरी मार्ग, सदर बाजार, गोपा चौक, आसनी पथ, गुलासतला, मदरसा रोड, गड़ीसर चौराहा से बाहरी मार्ग होते हुए शोभायात्रा मुक्तेश्वर महादेव मंदिर पहुंची। डीजे की धुनों पर नाचते-थिरकते युवाओं का जोश देखते ही बना, वहीं पारम्परिक वेशभूषा में सजे-धजे बच्चे-बच्चियों ने सबका मन मोह लिया। परशुराम तथा अन्य देवी-देवताओं व स्वतंत्रता सेनानियों की झांकियां भी खूब पसंद की गई।
स्वागत करने उमड़े लोग
ब्राह्मण समाज की इस शोभायात्रा का स्वागत करने के प्रति जनप्रतिनिधियों के साथ अन्य समाजों के प्रतिनिधियों ने खासा उत्साह दर्शाया। जैसलमेर विधायक छोटूसिंह भाटी, जिला प्रमुख अंजना मेघवाल, पूर्व विधायक सांगसिंह भाटी और ***** मोहम्मद, नगरपरिषद की सभापति कविता खत्री, प्रधान अमरदीन फकीर, भाजपा नेता चंद्रप्रकाश शारदा, सुजानसिंह हडïडा, वासुदेव करवा, विक्रमसिंह नाचना, दुष्यंतसिंह, सवाईसिंह देवड़ा, कंवराजसिंह चौहान, सुरेंद्रसिंह भाटी आदि के साथ शहर के जातिगत समाजों के प्रतिनिधियों ने पुष्प बरसाकर स्वागत किया।
नजर आया उत्साह
शोभायात्रा में युवाओं व महिलाओं में खासा उत्साह देखा गया। अधिकांश पुरुष जहां सफेद कुर्ता-पायजामा पहने हुए थे तो महिलाओं व बालिकाओं ने पीत व सिंदूरी रंग के वस्त्र।पुरुषों के साथ महिलाओं ने भी बड़ी तादाद में केसरिया साफे धारण कर रखे थे। वाहनों पर चढ़े युवाओं के हाथों में केसरिया पताकाएं थी, कुछने तिरंगा भी थाम रखा था।डीजे की धुनों पर युवा नाचते-थिरकते नजर आए।
प्रदेश अध्यक्ष का अभिनंदन
इधर शोभायात्रा के अवसर पर जैसलमेर पहुंचे राजस्थान ब्राह्मण महासभा के अध्यक्ष और सरदारशहर विधायक भंवरलाल शर्मा का गोपा चौक में अभिनंदन किया गया। पूर्व विधायक गोवद्र्धन कल्ला ने यहां उनका स्वागत किया। शर्मा को बाद में खुले वाहन में बैठाया गया और वे शोभायात्रा में सबसे आगे चले। शोभायात्रा में बीकानेर व पोकरण से कई लोग शामिल हुए। शोभा यात्रा मार्ग पर पुलिस जाब्ता तैनात किया गया था।

IMAGE CREDIT: Patrika
Published on:
23 Apr 2018 06:38 pm
Also Read
View All