जैसलमेर

जैसलमेर जिले में प्रशासन गांवों के संग अभियान

-2 से ग्राम पंचायतवार शिविर कार्यक्रमों का निर्धारण
2 min read
Oct 01, 2021
जैसलमेर जिले में प्रशासन गांवों के संग अभियान
जैसलमेर जिले में प्रशासन गांवों के संग अभियान


जैसलमेर. जिले में आगामी 2 अक्टूबर से शुरू होने जा रहे प्रशासन गांवों के संग अभियान को लेकर जिले में व्यापक स्तर पर प्रशासनिक एवं विभागीय तैयारियां पूर्ण कर ली गई हैं। ये शिविर आगामी 10 दिसम्बर तक जिले के विभिन्न ग्राम पंचायत मुख्यालयों पर आयोजित किए जाएंगे। जिला कलक्टर आशीष मोदी की ओर से प्रशासन गांवों के संग अभियान 2021 के लिए निर्धारित किए गए ग्राम पंचायतवार शिविर कार्यक्रम के अनुसार शनिवार अक्टूबर को अमरसागर मंडाई, लूणाकला, माडवा ग्राम पंचायत मुख्यालयों पर शिविर कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। उन्होंने बताया कि इसी प्रकार 4 अक्टूबर को पोछीणा, नरसिंहो की ढाणी, सादा, सरदारसिंह की ढाणी, बाहला, नाचना में शिविर कार्यक्रम निर्धारित हैं। मंगलवार को भागू का गांव, झिनझिनयाली, बैतीणा तथा झालारिया तथा म्याजलार में शिविर लगाए जाएंगे। शिविर कार्यक्रम के अनुसार बुधवार को खुहड़ी, मोढ़ा, लोहारकी, पन्नासर, शास्त्रीनगर और अजासर, 8 अक्टूबर को बासनपीर जूनी, सितोडाई, डिडाणियां, दांतल, धोबा तथा अवाय, 11 अक्टूबर को बांकलसर, छतांगढ़, लउवां, भुर्जगढ़ तथा 12 अक्टूबर को बड़ाबाग, चेलक, उजला, गुंदाला तथा दव में प्रशासन गांवों के संग शिविर का आयोजन रखा गया हैं। इसी प्रकार 14 अक्टूबर को मण्डाउ, तेजमालता, गोमट, स्वामीजी की ढाणी तथा आकल का तला, 18 अक्टूबर को सोढ़ाकोर, देवीकोट, केलावा, बागथल एवं हटार में शिविर आयोजित होंगे। इसी क्रम में 19 अक्टूबर को पदमपुरा, 20 अक्टूबर को शेखासर, फतेहगढ़ खेतोलाई, कजोई तथा घंटियाली, 21 अक्टूबर को धायसर, लाठी, भिखोडाई नई तथा बैरसियाला, 22 अक्टूबर को जवाहर नगर, उण्डा, मोडरड़ी, नेतासर, शेखों का तला में शिविर कार्यक्रम निर्धारित हैं।
निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार 25 अक्टूबर को पिथला, सत्तों, चौक, जालोड़ा, पोकरणा, शाहगढ़, 26 अक्टूबर मांधला, रामा, सनावड़ा, पदमपुराए मोहनगढ़ व भारेवाला मे शिविर लगाए जाएगे। इसी क्रम में 27 अक्टूबर को डेढ़ा, फूलिया, सांकड़ा, बलाड एवं हरनउ, 28 अक्टूबर नेतसी, सांगड़, नोख, चांदनी मेघासर, ताडाना तथा बोडाना में शिविर लगाए जाएंगे। इसी प्रकार 29 अक्टूबर को बडोड़ा गांव, कोहरा-मेहरों की ढाणी, नेडान, खींवसर.।। तथा कोलूतला ग्राम पंचायत मुख्यालयों पर शिविर कार्यक्रम रखा गया हैं। इसी क्रम में आगामी 1 नवम्बर को तेजपाला, बईया, माधोपुरा, फूलासर रेहरूण्ड, जालूवाल, 2 नवम्बर को चांधन, रिवडी, ओढ़ाणियां, प्रभुपुरा तथा रामगढ़ में शिविरों का आयोजन किया जाएगा। निर्धारित कार्यक्रम अनुसार 3 नवम्बर को तनोट, भैसड़ा, रातडिय़ा तथा सुल्ताना में शिविर रखे गए हैं। इसी तरह आगमी 8 नवम्बर को झाबरा, डांगरी, जैमला, खुमाणसर, रायमला तथा धाकलवाला, 9 नवम्बर को राघवा, देवड़ा, ओला, बाहरठ का गांव तथा बोहा, 10 नवम्बर को हमीरा, कपुरिया, रामदेवरा, धौलासर, बांधा तथा शक्तिनगर में शिविर लगाए जाएंगे। इसी तरह 11 नवम्बर को आसुतार, लखा, राजगढ़ में कूबा, नेहड़ाई, 12 नवम्बर को रिदवा, रासला, नानणियाई, झाबरा, लूणार, टावरीवाला में शिविर आयोजित हैं। शिविर कार्यक्रमानुसार 15 नवम्बर को दबड़ी, उत्तमनगर, छायण, सदराउ तथा आसकंद्र, 16 नवम्बर को बरमसर, दवाड़ा, मोराणी, मानासर, धनाना एवं चिन्नू, 17 नवम्बर बलीदाद की बस्ती, मूलाणा, भादरिया, सुभाष नगर तथा खींया ग्राम पंचायत मुख्यालयों पर शिविर आयोजित होंगे। इसी तरह 18 नवम्बर को मूलसागर, भाडली, धौलिया, बांधेवा, बीदा तथा पांचे का तला, 9 नवम्बर को राजमथाई, 22 नवम्बर को फलेड़ी, छोडिय़ा, तालरिया, भणियाणा, खींवसर तथा मदासर, 23 नवम्बर को मोकला, पाबनासर, खेलाणा, फलसूण्ड तथा सोनू, 24 नवम्बर को पूनमनगर, कुंडा, दलपतपुरा, भिखोड़ाई जूनी, काणोद तथा सत्याया में शिविर कार्यक्रम निर्धारित है।

Updated on:
01 Oct 2021 07:38 am
Published on:
01 Oct 2021 07:38 am