जैसलमेर

लोंगेवाला मार्ग पर सेना के ट्रक से कार की भिड़ंत, आर्मी जवान की मौत

लोंगेवाला–रामगढ़ मार्ग पर गमनेवाला गांव के पास शुक्रवार दोपहर सेना के ट्रक और एक निजी कार के बीच भीषण सड़क हादसा हो गया। दुर्घटना में कार चला रहे आर्मी जवान हवलदार राजविंदर सिंह (38) की मौके पर ही मौत हो गई।

less than 1 minute read
Mar 07, 2026

लोंगेवाला–रामगढ़ मार्ग पर गमनेवाला गांव के पास शुक्रवार दोपहर सेना के ट्रक और एक निजी कार के बीच भीषण सड़क हादसा हो गया। दुर्घटना में कार चला रहे आर्मी जवान हवलदार राजविंदर सिंह (38) की मौके पर ही मौत हो गई। टक्कर इतनी तेज थी कि कार का अगला हिस्सा पूरी तरह चकनाचूर हो गया और शव वाहन के अंदर बुरी तरह फंस गया।

पुलिस के अनुसार हादसा शुक्रवार को दोपहर करीब 3 बजे सरहद गमनेवाला स्थित जीएसएस के पास हुआ। सेना का वाहन रामगढ़ से लोंगेवाला की ओर जा रहा था, जबकि कार लोंगेवाला से रामगढ़ की तरफ आ रही थी। आमने-सामने हुई टक्कर में कार चालक राजविंदर सिंह की मौके पर ही मौत हो गई। राजविंदर सिंह पुत्र राजवंत सिंह निवासी सलाना जिला लुधियाना (पंजाब) वर्तमान में हवलदार (टीए) के रूप में 31 मीडियम रेजिमेंट जैसलमेर में तैनात थे। हादसे के बाद कार में फंसे शव को निकालने के लिए क्रेन मंगवानी पड़ी। करीब दो घंटे की मशक्कत के बाद शव बाहर निकाला गया।
घटना के बाद शव को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रामगढ़ की मोर्चरी में रखवाया गया। मामले में सेना के अधिकारियों की रिपोर्ट के आधार पर तनोट थाना पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है।

Published on:
07 Mar 2026 09:00 pm
Also Read
View All