
जैसलमेर. राजनीति को स्वच्छ करने के उद्देश्य से राजस्थान पत्रिका की ओर से चलाए जा रहे चेंजमेकर अभियान के तहत जैसलमेर नगरपरिषद के वार्ड नं. 1 में केएल अचलवंशी कॉलोनी स्थित कम्पाउंडर मदन महेचा पार्क में आयोजित स्वराज बैठक में वार्डवासियों ने आगामी पार्षद चुनाव के संबंध में बेबाकी से अपनी राय रखी। उन्होंने पत्रिका के अभियान की सराहना करते हुए कहा कि वे आगामी चुनाव में स्वच्छ छवि के ईमानदार और आमजन के लिए सुलभ रहने वाले उम्मीदवार के पक्ष में मतदान करेंगे। उपस्थित लोगों ने कहा कि वे बाहरी प्रत्याशी को चुनाव में समर्थन नहीं देंगे। इस मौके पर अचलवंशी कॉलोनी के एक भाग से लेकर सीवी सिंह कॉलोनी तक में फैले वार्ड क्षेत्र की समस्याओं व आमजन से जुड़े अन्य मसलों पर विस्तार से चर्चा की गई।
ये मुद्दे रहे चर्चा में
- पेयजल की किल्लत बनी हुई है। पीने का पानी स्वच्छ नहीं मिलता। टैंकर प्रभावशाली लोगों के घरों तक ही पहुंचते हैं।
- साफ-सफाई की समस्या बनी हुई है। समय पर सफाईकर्मी नहीं आते।
- पार्क में लाइटें नहीं लगी हैं। यहां पानी का बंदोबस्त भी स्थानीय बाशिंदें अपने स्तर पर करते हैं।
- आवासीय कॉलोनी में मिठाई का कारखाना पर्यावरण को प्रदूषित कर रहा है।
- जल निकासी के लिए बनाई सीवरेज और नालियां दोषपूर्ण हैं।
- सड़कों और नालियों की हालत कई जगहों पर खस्ता बनी हुई हैं।
इनकी रही मौजूदगी
बैठक में आनंदसिंह भाटी, अजयपालसिंह, चंद्रवीरसिंह, निर्मल शेरा, हिम्मतदान चारण, लोकेन्द्र गहलोत, नारायण प्रकाश गोयल, आरसी शर्मा, जितेंद्रसिंह, मनोहरसिंह, प्रदीपसिंह, दिलीपसिंह आदि ने भाग लिया और विचार व्यक्त किए।