24 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

जैसलमेर में भीषण सड़क हादसा : एक ही परिवार के 8 लोग गंभीर घायल, सभी वोट देने निकले थे

जैसलमेर के मोहनगढ़ क्षेत्र में पिकअप-कैंपर की आमने-सामने भिड़ंत में एक ही परिवार के आठ लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। परिवार के सदस्य नहरी क्षेत्र से खारा में वोट डालने जा रहे थे। टक्कर इतनी भीषण थी कि पिकअप का पहिया उखड़कर 20 फीट दूर जा गिरा।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जैसलमेर

•

image

Kamal Mishra

•

Updated: 24 Oct 2026, 5:11 PM IST

jaisalmer accident

Jaisalmer Accident: हादसे के बाद पलटी पिकअप (फोटो-पत्रिका)

जैसलमेर। जिले में चल रहे पंचायत चुनाव के बीच भीषण सड़क हादसा हो गया। मोहनगढ़ क्षेत्र में नेहड़ाई रोड पर नहरी इलाके के पास पिकअप और कैंपर गाड़ी की आमने-सामने जोरदार भिड़ंत में एक ही परिवार के 8 लोग बुरी तरह घायल हो गए। परिवार के सभी सदस्य कैंपर गाड़ी में सवार होकर वोट देने निकले थे। घायलों में दो महिलाएं और एक बच्चा भी शामिल है। परिवार के सभी सदस्य मतदान करने के लिए खारा गांव जा रहे थे। दुर्घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई।

मिली जानकारी के मुताबिक, परिवार के सदस्य नहरी क्षेत्र से कैंपर में सवार होकर खारा में वोट डालने जा रहे थे। इसी दौरान नेहड़ाई रोड पर सामने से आ रही खाद से भरी पिकअप से उनकी गाड़ी की जोरदार भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए। हादसे के बाद पिकअप बीच सड़क पर पलट गई। टक्कर का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि पिकअप का एक पहिया उखड़कर करीब 20 फीट दूर जा गिरा। वहीं, कैंपर का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और उसका टायर भी ब्लास्ट हो गया। सड़क किनारे लगी रेलिंग से टकराने के बाद कैंपर रुकी।

हादसे से जुड़ी तस्वीरें :

सभी घायलों को जिला अस्पताल किया गया रेफर

हादसे के बाद घायलों को तत्काल चिकित्सा सहायता की जरूरत थी। ऐसे में किशोर दास मदद के लिए आगे आए। उन्होंने बिना देर किए अपने निजी वाहन से सभी आठ घायलों को मोहनगढ़ अस्पताल पहुंचाया। उनकी इस तत्परता से घायलों को समय पर अस्पताल पहुंचाने में मदद मिली। मोहनगढ़ अस्पताल में चिकित्साधिकारी डॉ. मनोहर सिंह की देखरेख में घायलों का प्राथमिक उपचार किया गया। हालांकि, सभी की गंभीर स्थिति को देखते हुए चिकित्सकों ने आठों घायलों को आगे के उपचार के लिए जिला अस्पताल रेफर कर दिया।

सूचना पर अस्पताल पहुंची पुलिस

हादसे की जानकारी मिलने के बाद मोहनगढ़ थाना पुलिस अस्पताल पहुंची। पुलिस ने मामले की जानकारी जुटाई और दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है। दूसरी तरफ मोहनगढ़ अस्पताल में एक साथ 8 घायलों के पहुंचने पर अफरा-तफरी का माहौल देखने को मिला। वहीं परिवार के 8 लोगों के घायल होने से घर अन्य सदस्य परेशान नजर आए। फिलहाल, सभी को जिला अस्पताल भेजा गया है।