जैसलमेर

मुख्य कार्यकारी अधिकारी ने ली अधिकारियों के साथ बैठक

मुख्य कार्यकारी अधिकारी ने ली अधिकारियों के साथ बैठक

less than 1 minute read
Apr 29, 2021
मुख्य कार्यकारी अधिकारी ने ली अधिकारियों के साथ बैठक

पोकरण. जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी नारायणसिंह चारण ने बुधवार को उपखंड अधिकारी कार्यालय में अधिकारियों के साथ बैठक कर कोविड के हालातों पर चर्चा की। मुख्य कार्यकारी अधिकारी चारण बुधवार को दोपहर पोकरण पहुंचे। उन्होंने उपखंड अधिकारी कार्यालय परिसर में अधिकारियों के साथ बैठक कर क्षेत्र में कोरोना संक्रमण की स्थिति, अब तक मिले कोरोना संक्रमितों की संख्या, उस क्षेत्र में बनाए गए माइक्रो कंटेंटमेंट जॉन, चिकित्सा विभाग की ओर से किए जा रहे प्रबंधों, सैम्पलिंग के कार्य, वैक्सीनेशन की प्रगति की जानकारी ली। उन्होंने अधिकारियों को वैक्सीनेशन में तेजी लाने तथा कोरोना से बचाव के हरसंभव पुख्ता प्रबंध करने के निर्देश दिए। उन्होंने मुख्यमंत्री चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना के अंतर्गत क्षेत्र में चल रहे पंजीयन कार्य की स्थिति, अब तक हुए पंजीयन की जानकारी ली तथा अधिकाधिक संख्या में परिवारों को योजना से जोडऩे और 30 अप्रेल तक पंजीयन करवाने के लिए निर्देशित किया। इस मौके पर उपखंड अधिकारी राजेश विश्रोई, पुलिस उपाधीक्षक मोटाराम गोदारा, ब्लॉक मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ.लोंग मोहम्मद, ब्लॉक मुख्य शिक्षाधिकारी प्रवीण मेहत्ता सहित अधिकारी उपस्थित रहे।

Published on:
29 Apr 2021 09:03 pm
Also Read
View All