
जैसलमेर. वृक्ष गंगा अभियान के तहत गायत्री परिवार के युवा संगठन दिव्य भारत युवा संघ की ओर से रविवार को पंचवटी अभियान का आगाज किया गया। दीया के प्रवक्ता नरपत लाल शर्मा ने बताया कि किता ग्राम स्थित स्वांगिया माता मंदिर में पीपल बड, नीम, आदि पौधों का रोपण किया गया। इससे पूर्व सभी कार्यकर्ताओं की ओर से वृक्षों का देवता के रूप में पूजन किया गया। इस मौके पर गांव के जालमसिंह, तारसिंह, अजयपालसिंह, आशुसिंह, बालसिंह, हेमंत तिवारी, रजत तथा दीया के कार्यकर्ता महिपालसिंह, कैलाश पणिया, रमेश छंगाणी, मनीषा छंगाणी आदि उपस्थित थे ।दीया के प्रभारी जेपी व्यास ने बताया कि पंचवटी अभियान के तहत गुरु पूर्णिमा से श्रावणी पूर्णिमा तक विभिन्न गांव में पौधरोपण कर सभी के कल्याण के लिए प्रार्थना की जाएगी।
विद्यालय में हुआ पौधरोपण
फतेहगढ़. उपखंड क्षेत्र के ग्राम पंचायत रीव?ी के राजस्व गांव भीयासर में स्थित राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय भीयासर के प्रांगण में सोमवार को पौधरोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। प्रधानाध्यापक भागीरथ गोयल ने बताया कि सोमवार को विद्यालय प्रांगण में राजस्थान मरूधरा ग्रामीण बैंक फतेहगढ़ शाखा प्रबंधक मधुर सेटिया व सहायक शाखा प्रबंधक हेमंतकुमार के अतिथ्य में पौधरोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान विद्यालय प्रांगण में विभिन्न प्रकार के पौधे लगाए गए। पौधरोपण कार्यक्रम के दौरान उपस्थित विद्यालय के बालक बालिकाओं को संबोधित करते हुए शाखा प्रबंधक सेटिया ने घर-घर पौधरोपण का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि पर्यावरण संरक्षण सभी का कर्तव्य है। विद्यालय प्रांगण में नीम व शीशम के पौधे लगाकर कार्यक्रम का आगाज किया गया। इस अवसर पर ईश्वरदान, श्रवण कुमार, रामकिशोर, खीमाराम चौधरी आदि उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन राजेन्द्रसिंह भीयासर ने किया।
विद्यालय में किया पौधारोपण
मोहनगढ़. राजस्थान पत्रिका के हरयाळो राजस्थान अभियान के क्षेत्र में भी पौधरोपण करवाया जा रहा है। श्रावण के पहले सोमवार को कस्बे के ब्राईट फ्यूचर पब्लिक स्कूल में पौधरोपण किया गया। इस दौरान विद्यालय के शिक्षकों व विद्यार्थियों की ओर से अलग-अलग स्थानों पर पौधे लगाए गए। विद्यालय के निदेशक हरीसिंह चौधरी की देखरेख में शीशम का पौधा लगाकर कार्यक्रम का आगाज किया गया। इस दौरान विद्यालय के अन्य शिक्षक नवीन कुमार, कुलदीप पारीक, विवेक, लुकमान, राम अवतार सैनी, सुनिता, खुष्बू, मनीषा, रंजना, पूनम के अलावा विद्यालय के विद्यार्थियों ने भी पौधरोपण में भाग लिया।