6 सितंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

पुलिस एएसआई ने नो-पार्किंग जोन में खड़ी की कार,यातायात पुलिस ने उठाया यह कदम

-यातायात पुलिस से उलझा एएसआई, काटा चालान
2 min read
Google source verification
Police ASI parked car in no-parking zone,Traffic police cut Invoice

पुलिस एएसआई ने नो-पार्किंग जोन में खड़ी की कार,यातायात पुलिस ने उठाया यह कदम

रामदेवरा(जैसलमेर). पुलिस के सहायक उपनिरीक्षक को अपनी कार नो-पार्किंग में खड़ी करना व पुलिस से उलझना उस समय महंगा पड़ गया, जब यातायात प्रभारी ने यातायात नियमों का उल्लंघन करने का हवाला देते हुए चालान काट दिया। गौरतलब है कि झालावाड़ के पुलिस थाना मनोहरथाना में कार्यरत सहायक उपनिरीक्षक दिनेशकुमार सोमवार को बाबा की समाधि के दर्शनों के लिए रामदेवरा आए थे। उन्होंने सूचना केन्द्र संख्या एक के पास नो-पार्किंग में अपना वाहन खड़ा कर दिया। दुकानदारों ने समझाइश की तथा नो-पार्किंग जॉन का हवाला भी दिया, लेकिन यातायात पुलिस में सहायक उपनिरीक्षक होने का हवाला देकर रोब झाड़ते हुए उन्होंने नो-पार्किंग साइन बोर्ड को अपनी दुकान में रख लेने का कहकर अपनी कार यहीं खड़ी कर दी और दर्शनों के लिए चले गए।

यातायात पुलिस से भी उलझे
नो-पार्किंग में कार खड़ी देख यातायात पुलिस प्रभारी सवाईसिंह तंवर व कांस्टेबल जगमालसिंह यहां पहुंचे। उन्होंने कार के चालक को वाहन यहां से हटाने का कहा, लेकिन उसने मालिक को आने का हवाला दिया। जब सहायक उपनिरीक्षक दिनेशकुमार यहां पहुंचे, तो वे यातायात पुलिस से उलझ पड़े। इस दौरान पुलिसकर्मियों में बहस भी हुई। यातायात पुलिस प्रभारी तंवर ने यातायात नियमों का उल्लंघन करने व नो-पार्किंग में वाहन खड़ा करने पर कार का 100 रुपए का चालान काटकर एएसआई को थमा दिया।

शराब पीकर वाहन चलाते एक गिरफ्तार
रामदेवरा. यातायात पुलिस ने शराब पीकर बाइक चलाते एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया। यातायात पुलिस प्रभारी सवाईसिंह तंवर ने बताया कि भोपालगढ हाल स्थानीय निवासी राव सुरेश बाइक से जा रहा था। जिसे रुकवाकर जांच की, तो वह शराब के नशे में धुत्त था। जिस पर उसे गिरफ्तार कर बाइक जब्त की।

रेल की चपेट में आने से गाय की मौत
पोकरण. क्षेत्र के ओढाणिया गांव के पास सोमवार को दोपहर रेल की चपेट में आने से एक गाय की मौत हो गई। गौरतलब है कि सोमवार को दोपहर साधारण सवारी गाड़ी जोधपुर से जैसलमेर की तरफ जा रही थी। इस दौरान ओढाणिया गांव के पास रेलवे ट्रेक पार कर रही एक गाय उसकी चपेट में आ गई। जिससे उसकी दर्दनाक मौत हो गई तथा शव डिब्बे के नीचे पहियों में फस गया। दुर्घटना के बाद रेल को रोका गया। सवारियों व गार्ड ने मशक्कत कर शव को बाहर निकाला तथा करीब 15 मिनट बाद रेल को रवाना किया गया।