जैसलमेर

JAISALMER NEWS- बच्चों दिखाया जज्बा बचाई दुर्लभ हरिण की जान!

बच्चोंं ने हरिण को श्वानों से छुड़ाया

less than 1 minute read
jaisalmer patrika
patrika news

जैसलमेर. लाठी क्षेत्र के भादरिया गांव में मंगलवार को सुबह श्वानों के चंगुल से दो बच्चों ने एक हिरण को छुड़वाया। जिसका वन विभाग के अस्थाई रेस्क्यू सेंटर में चल रहा है। उपसरपंच हीरसिंह झाला ने बताया कि मंगलवार को सुबह भीखसिंह जसोड़ का पुत्र देवीसिंह व पुत्री पूजाकंवर कुलदेवी के मंदिर जा रहे थे। इस दौरान रास्ते में 10-12 श्वानों ने एक हरिण पर हमला कर दिया। बच्चों ने पत्थर मारकर श्वानों को भगाया तथा हरिण को छुड़ाकर घर लेकर आ गए। सूचना पर भादरिया वन विभाग के बागसिंह, गेपराम मौके पर पहुंचे तथा हरिण को अपने कब्जे में लेकर लाठी स्थित अस्थाई रेस्क्यू सेंटर में भर्ती करवाया।

Published on:
11 Apr 2018 06:01 pm