जैसलमेर

पर्यटन सीजन के उफान पर सम के धोरों पर शुरू किया यह अभियान,बड़ी संख्या में लोगों की रही भागीदारी

- प्रशासन व सोसायटी की कवायद
2 min read
Nov 01, 2018
jaisalmer
पर्यटन सीजन के उफान पर सम के धोरों पर शुरू किया यह अभियान,बड़ी संख्या में लोगों की रही भागीदारी

जैसलमेर. पर्यटन सीजन के उफान पर आने से ठीक पहले विख्यात सम सेंड ड्यून्स और सम मार्ग की साफ-सफाई का अभियान बुधवार से शुरू किया गया। अभियान में सम सैंड ड्यून्स विकास समिति और सम कैम्प्स एण्ड रिसोर्ट वेलफेयर सोसायटी के तत्वावधान में सम के धोरों और जैसलमेर-सम मार्ग पर मूलसागर से सम सेंड ड्यून्स तक मुख्य सडक़ की सफाई की गई। हजारों की तादाद में खाली बोतलें और अन्य कूड़ा करकट जमा कर और ट्रेक्टर ट्रोलियों में भर कर साफ किया गया। अभियान गुरुवार को भी चलेगा। इससे पहले बुधवार सुबह से सफाई अभियान का आगाज किया गया। बड़ी संख्या में लोगों ने भागीदारी की। सम पार्किंग से कनोई तक सडक़ के दोनों तरफ कचरा बीन कर निर्धारित स्थान पर निस्तारित किया गया। इसी तरह सम के विख्यात रेतीले धोरों और मूलसागर तक सडक़ मार्ग की भी सफाई की गई। इस अवसर पर सम थानाधिकारी करणसिंह, नायब तहसीलदार दीपाराम, आरआई चतुरसिंह के साथ सम, लखमणा और दामोदरा के पटवारी, सोसायटी के अध्यक्ष कैलाश व्यास, सचिव ग़ुलाम कादर, उपाध्यक्ष उस्मान खान, भैरूसिंह, आनंदसिंह, यशवन्त व्यास आदि उपस्थित थे। गुरुवार को अभियान सम मार्ग और लखमणों की बस्ती सेंड ड्यून्स पर चलाया जाएगा।

अंतरराष्ट्रीय फोन कॉल्स का करना होगा इन्द्राज
जैसलमेर. जिले में अपराधिक एवं अवांछनीय गतिविधियों पर रोक लगाने एवं दूर संचार के माध्यम से गोपनीय सूचनाएं प्रेषित करने से रोकने के लिए जिले की अंतर्राष्ट्रीय सीमा के समीप स्थित क्षेत्रों के टेलीफोन बूथों पर की जाने वाली अंतरराष्ट्रीय फोन कॉल्स का इन्द्राज करना जरूरी होगा। कलक्टर एवं जिला मजिस्टेऊट ओम कसेरा ने दण्ड प्रक्रिया की धारा 144 के तहत प्रदत शक्तियों का प्रयोग करते हुए जिले की सीमा में स्थित पीसीओ, एसटीडी, ई - मेल व इंटरनेट के मालिकों व एजेन्ट्स की ओर से अपने बूथ से किसी व्यक्ति को अंतर्राष्ट्रीय कॉल्स एवं सूचना का संहवन तब तक नहीं कराएंगे, जब तक वे निर्धारित प्रपत्र में सूचना प्राप्त नहीं करेंगे, यह आदेश जारी किए। जिला मजिस्ट्रेट की ओर से जारी आदेश के अनुसार टेलीफोन बूथ धारक इस सबंध में एक रजिस्टर संधारण कर उसमें दिनांक, वार्ता, संदेश करने वाले का पता, आइएसडी कोड नम्बर, टेलीफोन नम्बर जिस पर वार्ता की जानी है, व्यक्ति का नाम जिससे वार्ता की जानी है, वार्ता/ संदेश का समय अंकित करेंगे। वे प्रति सोमवार को इसकी सूचना निर्धारित प्रपत्र में अपने क्षेत्र के उपखंड मजिस्टेऊट एवं थानाधिकारी पुलिस स्टेशन को देंगे। इसके साथ ही किसी भी संदिग्ध व्यक्ति द्वारा टेलीफोन, ई - मेेल, इंटरनेट से संदेश संवहन करने पर इसकी सूचना तत्काल निकटतम पुलिस थानाधिकारी या पुलिस अधीक्षक जैसलमेर को देंगे। बूथ धारकों द्वारा संधारित रजिस्टर की समय - समय पर उपखंड अधिकारी , तहसीलदार एंव पुलिस अधिकारी द्वारा जांच की जाएगी।

Updated on:
01 Nov 2018 10:44 am
Published on:
01 Nov 2018 10:44 am