30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

बस स्टैण्ड जर्जर, यात्री हो रहे परेशान

चांधन. क्षेत्र के भागू का गांव फांटे पर वर्षो पूर्व बना बस स्टैंड जर्जर हो चुका है । जानकारी के अनुसार राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या ग्यारह पर भागू का गांव फांटे पर आसपास के गांवों के ग्रामीणों को बस और टैक्सी के इंतजार में घंटो तक बैठना पड़ता है।
1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जैसलमेर

•

image

Deepak Vyas

•

Updated: 31 Oct 2018, 5:27 PM IST

jaisalmer

बस स्टैण्ड जर्जर, यात्री हो रहे परेशान

चांधन. क्षेत्र के भागू का गांव फांटे पर वर्षो पूर्व बना बस स्टैंड जर्जर हो चुका है । जानकारी के अनुसार राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या ग्यारह पर भागू का गांव फांटे पर आसपास के गांवों के ग्रामीणों को बस और टैक्सी के इंतजार में घंटो तक बैठना पड़ता है। क्षेत्र के बडोड़ा गांव, मूलाना, अभयनगर, भागू का गांव, रिदवा, भोजासर, हमीरा, आशायच, जैसुराणा सहित आसपास के कई गांव के ग्रामीण जैसलमेर, जोधपुर, बाड़मेर, बीकानेर सहित कई जिलो और बड़े कस्बों पोकरण, रामदेवरा, भादरिया, मोहनगढ़ सहित अन्य क्षेत्रों के लिए के लिए आने जाने के लिए सडक़ मार्ग से बस द्वारा आवागमन करते हैं, जिन्हें नजदीकी बस स्टैंड भागू का फांटा से ही बस पकडऩी पड़ती है । ग्रामीणों को बस के इंतजार मे घंटो तक खड़े रहना पड़ता है। धूप, छांव, सर्दी, बारिश को लेकर महिला बच्चे, बुजुर्गों को परेशानी का सामना करना पड़ता है । क्षेत्र के ग्रामीणों ने बताया कि जर्जर बस स्टैंड से कभी भी हादसा होने की आशंका है ।

जैसलमेर युवा कांग्रेस के ब्लॉक अध्यक्ष नियुक्त
जैसलमेर. जिला युवा कांग्रेस की ओर से जिले में ब्लॉक अध्यक्षों की नियुक्ति की है। युवा कांग्रेस अध्यक्ष विकास कुमार व्यास ने बताया कि जैसलमेर ब्लॉक अध्यक्ष पर लोकेंद्र स्वरूप गहलोत, पोकरण ब्लॉक अध्यक्ष गोपाल जोशी, सांकड़ा ब्लॉक अध्यक्ष सवाई सिंह, सम ब्लॉक अध्यक्ष भवानीसिंह जाम, नाचना ब्लॉक अध्यक्ष रविंद्र कुमार कालून्दा, फतेहगढ़ ब्लॉक अध्यक्ष जिये खान, फलसूण्ड ब्लॉक अध्यक्ष वासुदेव, मोहनगढ़ ब्लॉक अध्यक्ष रमेश कुमार, झिनझिनयाली ब्लॉक अध्यक्ष स्वरूपसिंह को नियुक्त किया गया है ।

माडा योजना के संबंध में बैठक कल
जैसलमेर. अतिरिक्त मुख्य कार्यकारी अधिकारी एवं पदेन परियोजना अधिकारी (माडा) जिला परिषद चेतन चौहान की अध्यक्षता में माडा योजना के संबंध में गुरुवार को प्रात: 11 बजे बैठक रखी गई है। उन्होंनें बताया कि इस बैठक में बिखरी जनजाति (माडा) से संबंधित बिन्दुओं पर चर्चा की जाएगी ।