30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

एबीवीपी की बैठक में इन समस्याओं पर चर्चा, आगामी कार्यक्रमों पर मंथन

-जैसलमेर में एबीवीपी की बैठक का आयोजन
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जैसलमेर

•

image

Deepak Vyas

•

Updated: 31 Oct 2018, 5:16 PM IST

jaisalmer

एबीवीपी की बैठक में इन समस्याओं पर चर्चा, आगामी कार्यक्रमों पर मंथन

जैसलमेर. अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद् के कार्यकर्ताओं की बैठक छात्रसंघ कार्यालय में आयोजित हुई। एबीवीपी के जिला महाविद्यालय प्रमुख हरिसिंह दव ने बताया की बैठक में बाड़मेर विभाग के संगठन मंत्री भवानी शंकर शर्मा की ओर से महाविद्यालय के छात्र-छात्राओं को विद्यार्थी परिषद् के इतिहास विकास व कार्य पद्धति के बारे में बताया गया। एबीवीपी के जिला संयोजक शम्भुसिंह छतांगढ़ ने कहा कि विद्यार्थी परिषद् के कार्यकर्ता महाविद्यालय कैम्पस मे वर्ष भर सक्रिय रहकर छात्र हितों के लिए सदैव संघर्षरत है।आगामी दिनों में महाविद्यालय की समस्याओं को लेकर विद्यार्थी परिषद् की ओर से प्राचार्य को ज्ञापन दिया जाएगा। जिला विद्यालय प्रमुख श्रीकांत व्यास ने कहा कि दिसम्बर में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद् का राष्ट्रीय अधिवेशन कर्णावती गुजरात में रखा गया है, जिसमे समूचे देश के लगभग 4000 कार्यकर्ता भाग लेंगे। बैठक में समापन पर जिला महाविद्यालय प्रमुख हरिसिंह दव की ओर से एसबीके महाविद्यालय की नई कार्यकारिणी की घोषणा की गई, जिसमें बनेसिंह भीयासर को इकाई अध्यक्ष, घनश्यामसिंह लखा, पंकज बामणिया, कैलाश सुथार को उपाध्यक्ष, तरूण सुथार को इकाई सचिव, लोकेन्द्र दान, शंम्भुराम को सह सचिव, युवराज सिंह ताणु को खेल प्रभारी, रूपाराम माली को एनसीसी प्रभारी, शिवराजसिह खुहड़ी को एनएसएस प्रभारी, पारस सुथार को मीडिया प्रमुख मोहित शर्मा, धुड़ाराम को कार्यकारिणी सदस्य की घोषणा की गई। बैठक में छात्रसंघ अध्यक्ष महेन्द्रसिंह, जिला सोशल मीडिया प्रमुख जनकसिंह, सह प्रमुख नेपालसिंह दवाड़ा, जिला एसएफडी सह संयोजक रघुवीरसिंह, शुभम भाटी, सादुलसिह छतांगर उपस्थित रहे ।

किसान करेंगे डिस्कॉम कार्यालय का घेराव
जैसलमेर. किसानों की ओर से डिमांड राशि भरने के बाद अब तक हुई कार्यवाही से असंतुष्ट किसान गुरुवार को डिस्कॉम कार्यालय का घेराव करेेंगे। मंच के संयोजक सवाईसिंह देवड़ा ने बताया कि किसान जागृति मंच जैसलमेर के नेतृत्व में जिले के जैसलमेर खंड, फतेहगढ़ मोहनगढ़ चांधन, रामगढ़, नाचना आदि के किसानों की ओर से अधीक्षण अभियंता कार्यालय का घेराव किया जाएगा। घेराव को सफल बनाने के लिए मंच के हाथीसिंह मूलाना, राजेन्द्रसिंह भीयासर, जेतमालसिंह, मनोहरसिंह, फतेहसिंह झिनझिनयाली, केसरसिंह झिनझिनयाली, वीरसिंह, गजसिंह का गांव, सुखपालसिंह आदि जनसंपर्क करने में जुटे हैं।