जैसलमेर

Video: होली व शब ए बारात को लेकर सीएलजी बैठक आयोजित

थानाधिकारी अरूण कुमार अध्यक्षता में पुलिस थाने में सीएलजी बैठक हुई आयोजित:-

less than 1 minute read
Mar 28, 2021
Video: होली व शब ए बारात को लेकर सीएलजी बैठक आयोजित

मोहनगढ. रंगांे के त्योहार होली व शब ए बारात को लेकर पुलिस थाना मोहनगढ में शनिवार की सांय को सीएलजी बैठक का आयोजन किया गया। जिसकी अध्यक्षता थानाधिकारी अरूण कुमार ने की। इस दौरान द्वितीय अधिकारी एसआई विषन सिंह, एएसआई प्रागा राम के अलावा अन्य पुलिसकर्मी भी मौजूद रहे। सीएलजी सदस्यों की उपस्थिति में आयोजित बैठक में थानाधिकारी अरूण कुमार ने होली व शब ए बारात पर शांति व्यवस्था बनाए रखने की अपील की। साथ ही सभी से अनुरोध किया कि इन त्योहारों पर 50 से अधिक व्यक्ति इकट्ठा नहीं होवें। उपस्थित सीएलजी सदस्यों व ग्रामीणों ने कस्बे की यातायात व्यवस्था सुधारने, सब्जी के ठैलों को व्यवस्थित करने, बाहर से आने वाले वाहनों को निर्धारित स्थानों पर खड़ा करवाने, बीच रास्ते पर वाहन खड़े करने वालों के खिलाफ कार्यवाही करने सहित अन्य समस्याओं से थानाधिकारी को अवगत करवाया गया। सीएलजी बैठक में मोहनगढ सरपंच प्रतिनिधि दुर्ग सिंह पौड़, सदराऊ सरपंच प्रतिनिधि खेता राम पंवार, सीएलजी महिला सदस्य ललिता गर्ग, षिक्षाविद् राणा राम सुथार, जगदीष प्रसाद गांधी, रघुनाथ दैया, भंवर सिंह पौड़, माणक लाल खत्री, अंतर खां सांवरा, शंकर सिंह राजपुरोहित, उम्मेद सिंह भाटी, मुकुन्द वासू, रूप चंद सोनी, आजम खां सांवरा, अकबर खां, गोरधन सिंह राजपुरोहित, प्रेम करण सिंह भाटी सहित अन्य सीएलजी सदस्य व ग्रामीण मौजूद रहे।

Published on:
28 Mar 2021 10:07 pm
Also Read
View All