जैसलमेर

कलक्टर ने चांधन व सोढ़ाकोर में किया फसल कटाई प्रयोग का निरीक्षण

-किसानों को एग्रो प्रोसेसिंग यूनिट लगाने के लिए दी सलाह
less than 1 minute read
• •
Updated: 26 Sep 2020, 9:40 AM IST
कलक्टर ने चांधन व सोढ़ाकोर में किया फसल कटाई प्रयोग का निरीक्षण
कलक्टर ने चांधन व सोढ़ाकोर में किया फसल कटाई प्रयोग का निरीक्षण

जैसलमेर. जिला कलक्टर आशीष मोदी ने शुक्रवार को ग्राम पंचायत सोढ़ाकोर एवं चांधन का भ्रमण कर किसानों के खेतों पर किए जा रहे फसल कटाई प्रयोग का निरीक्षण किया एवं फसलों को देखा। इसके साथ ही वे किसानों से भी रु-ब-रु हुए। उन्होंने बाजरा, मूंग, ग्वार व मूंगफली की की जा रही फसल कटाई प्रयोग का अवलोकन किया। उन्होंने खेतों तक पैदल चलकर फसल कटाई का बारीकी से अवलोकन किया। जिला कलक्टर ने कृषि पर्यवेक्षकों के साथ ही पटवारी एवं गिरदावरों को निर्देश दिए कि वे फसल कटाई का प्रयोग मोबाइल एप के माध्यम से करावें, ताकि किसानों को फसल बीमें का पूरा लाभ मिले। उन्होंने किसानों से फसलों के बारें में चर्चा की एवं साथ ही किसानों को सलाह दी की वे एग्रो प्रोसेसिंग युनिट के लिए कृषि उपज मण्डी में आवेदन करें ताकि उन्हें अनुदान का पूरा लाभ मिले। उन्होंने सोढ़ाकोर में किसान श्रवणसिंह आदि से फसल के बारें में जानकारी ली। भ्रमण के दौरान उपनिदेशक कृषि विस्तार राधेश्याम नारवाल, सहायक निदेशक ओमप्रकाश गुर्जर, एचडीएफसी कम्पनी के हुकमंिसह भी साथ में थे।

Published on: