जैसलमेर

JAISALMER NEWS- कलक्टर ने कहा ग्रामीणों को इतने घंटों में पिलाये पानी

- जिला कलक्टर ने सीतोड़ाई रात्रि चौपाल में ग्रामीणों की सुनी परिवेदनाएं
less than 1 minute read
• •
Updated: 29 Apr 2018, 7:12 PM IST
Jaisalmer patrika
Patrika news

ग्रामीणों को 12 घंटे में उपलब्ध करवाएं पानी
जैसलमेर . ग्राम पंचायत सीतोड़ाई में रात्रि चौपाल के दौरान जिला कलक्टर कैलाश चन्द मीना ने ग्रामीणों की परिवेदनाएं सुनी। क्षेत्र में पेयजल, विद्युत आपूर्ति के साथ ही चिकित्सा व्यवस्था, आंगनबाड़ी केन्द्रों में पोषाहार, विद्यालयों में शिक्षण व पेंशन के बारे में जानकारी ली।
ग्रामीणों ने सीतोड़ाई व आस-पास की ढाणियों में पानी की समस्या से अवगत कराया। इस पर जिला कलक्टर ने जलदाय विभाग के अधिकारियों को 12 घंटे में पेयजल आपूर्ति सुचारू करने को कहा। ग्रामीणों की मांग पर ढाणियों में टैंकरों से पेयजल परिवहन के निर्देश दिए। उन्होंने सीतोड़ाई की ढाणियों में पेयजल के स्थाई समाधान के लिए एक और नलकूप स्वीकृत कराने, जीएलआर के पास बनी पशुखेळी में तीन दिवस में पाइप लाइन लगा पानी भरवाने के निर्देश दिए। ग्रामीणों की ओर से एएनएम के मुख्यालय पर नहीं रहने की शिकायत पर कलक्टर ने उन्हें मुख्यालय नहीं छोडऩे तथा शत प्रतिशत टीकाकरण, संस्थागत प्रसव , एनएनसी चैकअप तथा लोगों को समय पर उपचार दिलाने के निर्देश दिए। विद्युत निगम के अधिकारी ने बताया कि सीतोड़ाई में 132/11 केवी जीएसएस स्वीकृत हो गया है, इसके लिए भूमि आवंटित की जाए। इस पर कलक्टर ने नायब तहसीलदार को पटवारी से भूमि का प्रस्ताव तैयार कर आवंटन की कार्रवाई कराने के निर्देश दिए।

Published on: