जैसलमेर

आरएएस एवं अधीनस्थ सेवाओं के लिए संयुक्त परीक्षा शांतिपूर्वक संपन्न

३९.८५ फीसदी ही बैठे अफसरी की परीक्षा में-चार घंटे की गई इंटरनेट बंदी

less than 1 minute read
Oct 28, 2021
आरएएस एवं अधीनस्थ सेवाओं के लिए संयुक्त परीक्षा शांतिपूर्वक संपन्न

जैसलमेर. राज्य की सबसे वजनदार मानी जाने वाली आरएएस और अधीनस्थ सेवाओं के लिए संयुक्त प्रतियोगी परीक्षा-२०२१ जैसलमेर मुख्यालय पर शांतिपूर्वक संपन्न हो गई। इस परीक्षा में महज ३९.८५ प्रतिशत परीक्षार्थी ही बैठे। शहर में १७ केंद्र स्थापित किए गए थे, जहां ४७८० अ यर्थियों को परीक्षा देनी थी। उनके स्थान पर १९०५ जने ही परीक्षा देने पहुंचे। परीक्षा को लीक प्रूफ ढंग से संपन्न करवाने के लिए जैसलमेर में सुबह ९ से दोपहर १ बजे तक मोबाइल इंटरनेट बंद रहा। आरएएस प्री परीक्षा के लिए प्रशासन ने कड़े सुरक्षा बंदोबस्त किए थे। परीक्षा देकर निकले अभ्यर्थियों में प्रश्रपत्र को लेकर मिलीजुली प्रतिक्रियाएं देखने को मिली। उदयपुर से आए एक अ यर्थी ने बताया कि प्रश्रपत्र अच्छा गया है। उ मीद है, प्री की बाधा पार हो जाएगी। वहीं एक अन्य अ यर्थी ने प्रश्रपत्र को बहुत उलझाव भरा बताया।
सुरक्षा के कड़े इंतजाम
बुधवार को सभी १७ परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त देखे गए। अभ्यर्थियों को राज्य लोक सेवा आयोग के निर्देशानुसार पूरी तरह से जांच-पड़ताल के बाद ही केंद्र में प्रवेश दिया गया। महिलाओं को आभूषण पहनकर प्रश्रपत्र देने की इजाजत नहीं थी। प्रशासन की तरफ से गठित तीन सतर्कता दलों और इतने ही उप समन्वयक दलों ने कड़ी निगरानी में प्रश्रपत्रों को केंद्रों तक पहुंचाने, परीक्षा करवाने और भरी गई आंसर की को सुरक्षित ढंग से जमा करवाया। प्रशासन और पुलिस के अधिकारियों ने केंद्रों का भ्रमण कर सुरक्षा बंदोबस्तों की जांच की। कहीं से गड़बड़ी बरतने की सूचना सामने नहीं आई। परीक्षा संपन्न होने के करीब १५-२० मिनट बाद इंटरनेट सेवा बहाल कर दी गई। इंटरनेट बंद रहने से लोगों को अवश्य असुविधाएं पेश आई।

Published on:
28 Oct 2021 06:45 pm
Also Read
View All