जैसलमेर

अधिक राशि वसूलने पर जताया विरोध,तो बंद की दुकान

रामदेवरा गांव में स्थित शराब की दुकान पर शराब की बोतल पर अंकित मूल्य से अधिक राशि वसूलने पर मंगलवार की रात्रि में युवाओं ने विरोध जताया।
less than 1 minute read
Apr 11, 2019
jaisalmer
अधिक राशि वसूलने पर जताया विरोध,तो बंद की दुकान

जैसलमेर/रामदेवरा. गांव में स्थित शराब की दुकान पर शराब की बोतल पर अंकित मूल्य से अधिक राशि वसूलने पर युवाओं ने विरोध जताया। जिस पर दुकानदार ने समय से पूर्व ही अपनी दुकान बंद कर दी। गौरतलब है कि गत 1 अप्रेल के बाद शुरू हुई शराब की नई दुकानों में बोतल पर अंकित मूल्य से अधिक राशि वसूल की जा रही है। मंगलवार रात्रि में कुछ युवा शराब लेने आए। अधिक राशि वसूलने पर युवाओं ने विरोध जताया। विरोध को देखते हुए सेल्समेन ने तत्काल अपनी दुकान समय से पूर्व ही बंद कर दी। युवाओं ने इस संबंध में आबकारी विभाग के अधिकारियों को एक ज्ञापन प्रेषित कर अधिक राशि वसूलने पर कार्रवाई करने की मांग की।

जिला औषधि भंडार में कार्मिकों ने श्रमदान कर दिया
स्वच्छता का संदेश
जैसलमेर. शहर के स्वास्थ्य भवन परिसर में स्थित जिला औषधि भंडार में सीएमएचओ डॉ.बीके बारूपाल के निर्देशानुसार स्वच्छता पखवाड़े के अन्तर्गत मंगलवार को श्रमदान करके स्वच्छता का संदेश दिया गया । डॉ बी.एल.बुनकर के नेतृत्व में विभागीय कार्मिकों जगदीश मुरारी, मनोहर, सचिन , गोडूराम व सुरेन्द्र ने श्रमदान कर साफ-सफाई की गई तथा अनुपयोगी व नाकारा सामान का निस्तारण किया गया । विभागीय पत्रावलियों का संधारण कर व्यवस्थित किया गया । डॉ. बारूपाल ने कार्मिकों के स्वच्छता कार्य की सराहना की गई।

Updated on:
11 Apr 2019 06:48 pm
Published on:
11 Apr 2019 06:48 pm