जैसलमेर

कांग्रेस ने शुरू किया हस्ताक्षर अभियान, किया विरोध प्रदर्शन

कांग्रेस ने शुरू किया हस्ताक्षर अभियान, किया विरोध प्रदर्शन

less than 1 minute read
Jul 09, 2021
कांग्रेस ने शुरू किया हस्ताक्षर अभियान, किया विरोध प्रदर्शन

जैसलमेर. पेट्रोल, डीजल, दैनिक उपयोगी रसोई गैस, तेल एवं अन्य सामग्रियों में लगातार बढ़ोतरियों के विरुद्ध प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देषानुसार गुरुवार को जिला मुख्यालयों पर कांग्रेस पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं की ओर से हस्ताक्षर अभियान शुरू कर विरोध प्रदर्शन किया गया। इस दौरान जिला मुख्यालय जैसलमेर विधानसभा क्षेत्र में विधायक रूपाराम के नेतृत्व में कांग्रेसजनों ने हनुमान चौराहा स्थित पेट्रोल पम्प पर केन्द्रीय सरकार के विरोध में जमकर नारेबाजी की और धरना प्रदर्शन किया। निवर्तमान जिलाध्यक्ष गोविन्द भार्गव ने बताया कि सुबह दस बजे से शुरू किए गए हस्ताक्षर अभियान में सैकड़ों लोगों ने बढ़ती कीमतों के विरोध में हस्ताक्षर कर विरोध दर्ज कराया। जिलापरिषद सदस्य अंजना मेघवाल एवं महिला कार्यकर्ताओं ने पेम्पलेट बांटकर बढ़ती कीमतों की ओर जनता का ध्यान आकर्षित किया। हस्ताक्षर अभियान में राणजी चौधरी, राधेश्याम कल्ला, उप जिला प्रमुख भूपेन्द्र बारूपाल, अशोक तंवर, सुमार खान, छोटू खां कंधारी, उम्मेदसिंह तंवर, बृजरतन छंगाणी, राजकुमार भाटिया, देवेन्द्र परिहार, कमलेश छंगाणी, उपेन्द्र आचार्य, गंगाराम गर्ग, शंकरलाल माली, जितेन्द्रसिंह सिसोदिया, आनंदसिंह, अरूणा, डलाराम, जैनाराम सत्याग्रही, अषोक बारूपाल, जयदीप चूरा, नागेष प्रजापत, रतनाराम भील, निर्मल रैयाणी, घनश्याम माली, शंकरसिंह करड़ा, दरिया कंवर, भगवानाराम भील, आनंद व्यास, चंचल व्यास, खेताराम बोहा, गोवर्धन राम, नारायण राम, सुरेश व्यास, धर्मेन्द्र आचार्य, अमरसिंह, तगाराम भील, घनष्याम भार्गव, गिरीश व्यास, अरविन्द व्यास, राजेन्द्र सिंह आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे। प्रवक्ता देवेन्द्र परिहार ने बताया कि आगामी दिनों में प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देषानुसार विभिन्न विरोध प्रदर्शनों का कार्यक्रम निरन्तर रहेगा।

Published on:
09 Jul 2021 01:10 pm
Also Read
View All