-एसबीआई के पांच कार्मिक शामिल
जैसलमेर. जैसलमेर में कोरोना वायरस से संक्रमितों का सिलसिला रुकने का नाम नहीं ले रहा। सोमवार दिन की रिपोर्ट शांतिपूर्वक गुजर जाने के बाद शाम के समय आए जांच नतीजों में एक साथ दस जने पॉजिटिव पाए गए हैं। इनमें पांच जने जैसलमेर स्थित एसबीआई बैंक शाखाओं में कार्यरत कर्मचारियों के हैं और चार जने जैसलमेर के पूर्व में पॉजिटिव आए मिठाई विक्रेता के परिवारजन हैं। एक पॉजिटिव मोहनगढ़ निवासी है। इस तरह से जैसलमेर जिले में कुल पॉजिटिव का आंकड़ा बढ़कर 149 हो गया है।
बन रही शृंखला
जानकारी के अनुसार जैसलमेर में सोमवार को एसबीआई बैंक की शिव मार्ग व गड़ीसर मार्ग स्थित शाखाओं में कार्यरत पांच जनों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। उनकी उम्र 37, 34, 32, 30 और 35 है तथा सभी पुरुष हैं। वहीं मिठाई विक्रेता के परिवारजनों में उनकी मां, पुत्र व पुत्रवधु तथा भतीजे की पत्नी की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। दसवां पॉजिटिव मोहनगढ़ निवासी 23 वर्षीय युवक है। एसबीआई बैंक जैसलमेर में कार्यरत दो जने पूर्व में पॉजिटिव आ चुके हैं। जिनमें से एक की पत्नी व दो पुत्र भी संक्रमित पाए गए। सोमवार को आए जांच नतीजों से साफ है कि संक्रमण की शृंखला बन रही है।
कोरोना पॉजिटिव मिलने पर दहशत
रामगढ़. कस्बे में कल एक ओर वैश्विक महामारी कोरोना से संक्रमित व्यक्ति मिलने के कारण पूरे कस्बे तथा आस पास के क्षेत्र में दहशत का माहौल नजर आ रहा है। इससे पूर्व भी 7 जून को एक प्रवासी जो कि ऑयल इंडिया में नोकरी करता था, वो भी कस्बे के एक गेस्ट हाऊस में रुका हुआ था। उसकी भी कोरोना जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी, लेकिन उसके बाद में कल तक कस्बे में कोरोना महामारी को लेकर बिल्कुल शांति थी। अब एक बार फिर कस्बे के सुथार पाड़ा में पूना से 14 जुलाई को आया व्यक्ति कोरोना पॉजिटिव पाए जाने पर कस्बे में एक बार फिर दहशत फैल गई ओर लोग चर्चा करते हुए नजर आए । सोमवार को बाजार में भी कम भीड़ नजर आई तथा हर कोई को उसके परिवार के सदस्यों की कोरोना रिपोर्ट का इंतजार है, वहीं सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के चिकित्सक निखिल शर्मा द्वारा कोरोना पोजेटिव पाए गए व्यक्ति के परिवार वालो के 10 जनों तथा 25 रेंडम ली सेम्पल लेकर कुल 35 सेम्पल जांच के लिए भिजवाए।