जैसलमेर

मौसम के तीन रंग: सुबह धुंध, दोपहर में नरम धूप और शाम से गुलाबी ठंड

- स्वर्णनगरी सहित जिलेभर में सर्दी की हौले से दस्तक
less than 1 minute read
Nov 15, 2023
मौसम के तीन रंग: सुबह धुंध, दोपहर में नरम धूप और शाम से गुलाबी ठंड
मौसम के तीन रंग: सुबह धुंध, दोपहर में नरम धूप और शाम से गुलाबी ठंड

स्वर्णनगरी जैसलमेर सहित जिले भर में मौसम के मिजाज में तब्दीली अब साफ महसूस होने लगी है। अलसुबह जहां आकाश में धुंध के कारण गरम कपड़े पहने बिना अब घर से बाहर निकलना मुहाल हो रहा है वहीं दोपहर में धूप के तेवर पहले के मुकाबले काफी नरम हो गए हैं। अपराह्न पश्चात आकाश में बादलों के छाए रहने से शाम जल्द ढलती प्रतीत होती है और गुलाबी ठंडक दस्तक देने लगती है। रात गहराने के साथ हवाओं के प्रवाह से मौसम में पूरा बदलाव महसूस होने लगा है। शहर भ्रमण पर आए सैलानी भी सुबह और शाम गरम व ऊनी कपड़े पहनकर अथवा शॉल ओढ़ कर बाजारों में घूमने निकलते हैं। सम के धोरों पर तो उन्हें और ज्यादा ठंडक का अहसास होता है। बीते एक सप्ताह में अधिकतम ही नहीं न्यूनतम तापमान में भी गिरावट देखने को मिल रही है। मौसम विभाग ने इन दिनों में अधिकतम 5 और न्यूनतम में 4 डिग्री तक तापमान का आंकड़ा गिरा है।
आठ दिन में मौसम की चाल
तिथि अधिकतम न्यूनतम
8 नवम्बर 33.4 19.2
9 नवम्बर 32.6 20.4
10 नवम्बर 31.4 19.5
11 नवम्बर 29.0 19.3
12 नवम्बर 29.0 14.4
13 नवम्बर 29.2 14.2
14 नवम्बर 29.0 15.7
15 नवम्बर 28.0 15.5

Published on:
15 Nov 2023 08:18 pm