जैसलमेर

कोरोना का बढ़ रहा ग्राफ, 20 नए पॉजिटिव आए सामने

- 250 जनों के लिए सैम्पल

less than 1 minute read
Apr 27, 2021
कोरोना का बढ़ रहा ग्राफ, 20 नए पॉजिटिव आए सामने

पोकरण. कस्बे सहित क्षेत्र में कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा बढ़ता जा रहा है। जिससे आमजन में भय का माहौल है। सोमवार को आई रिपोर्ट में कस्बे के चार व ग्रामीण क्षेत्रों के 16 जने कोरोना पॉजिटिव पाए गए है। चिकित्सा सूत्रों के अनुसार सोमवार को आई रिपोर्ट में कस्बे के चार तथा सांकड़ा, फलसूण्ड, राजमथाई, लोहारकी व रामदेवरा क्षेत्र के 16 जने कोरोना पॉजिटिव पाए गए है। चिकित्सा विभाग की ओर से उनका उपचार शुरू किया गया है।
250 जनों के लिए सैम्पल
चिकित्सा विभाग की ओर से गठित विशेष टीम की ओर से कस्बे में सर्वे व स्क्रीनिंग कर सैम्पल लिए जा रहे है। अस्पताल के प्रभारी डॉ.प्रकाश चौधरी ने बताया कि डॉ.अरुणकुमार शर्मा, दिनेश विश्रोई खेतोलाई, भूपेन्द्रसिंह परिहार, जोगराज सैन की ओर से सोमवार को सर्वे व स्क्रीनिंग का कार्य किया गया। इस दौरान उनकी ओर से 250 जनों के सैम्पल लिए गए।

कोरोना का बढ़ रहा ग्राफ, 20 नए पॉजिटिव आए सामने

Published on:
27 Apr 2021 03:09 pm
Also Read
View All