जैसलमेर

JAISALMER NEWS: जैसलमेर के इस गाँव में मिले दो हजार रुपए के नकली नोट! जानिए पूरी खबर

नाचना गांव में सोमवार को दो अज्ञात व्यक्तियों की ओर से दो हजार के जाली नोटों से सामान खरीदने का मामला प्रकाश में आया है।
1 minute read
Jun 27, 2018
Counterfeit notes of two thousand rupees in nachna jaisalmer
luxury train earned revenue

जैसलमेर. नाचना गांव में सोमवार को दो अज्ञात व्यक्तियों की ओर से दो हजार के जाली नोटों से सामान खरीदने का मामला प्रकाश में आया है। दुकानदार की ओर से बैंक में नोटों की जांच करवाने का कहने पर दोनों व्यक्ति खरीदा हुआ सामान व दो हजार रुपए के दो नोट दुकानदार के पास ही छोडकऱ भाग गए। सोमवार को अपराह्न बाद एसबीआई बैंक के सामने एक किराणे की दुकान पर दो व्यक्ति आए तथा कुछ सामान खरीदा। सामान की राशि अदा करने के दौरान उन्होंने दो हजार रुपए के दो नोट दुकानदार को दिए। दुकानदार को नोट हाथ में लेते ही संशय हुआ। जिस पर उसने ग्राहकों को सामने ही स्थित एसबीआई बैंक में नोटों की जांच करवाने के लिए कहा। जांच की बात सुनते ही दोनों व्यक्ति खरीदा हुआ सामान व दोनों नोट दुकान पर ही छोडकऱ बाइक पर सवार होकर भाग गए। जानकारी मिलने पर आसपास से लोग एकत्र हुए। पास ही स्थित दुकान के मालिक ने भी बताया कि कुछ देर पूर्व दो युवक ऐसा ही दो हजार रुपए का एक नोट खुला करवाने लेकर आए थे, लेकिन उसने खुले देने से मना कर दिया। बाजार में इस तरह जाली नोट आने की चर्चाएं चलने लगी तथा व्यापारियों में सनसनी फैल गई। व्यापारियों ने मंगलवार को पुलिस वृताधिकारी हिमांशु जांगिड़ को इस घटना की जानकारी दी । उन्होंने थानाप्रभारी राणाराम को मामले की जांच के निर्देश दिए। थानाधिकारी ने बताया कि पुलिस की ओर से एसबीआई के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे के फुटेज खंगाले जा रहे है तथा उन दो अज्ञात व्यक्तियों की पहचान व तलाश के प्रयास किए जा रहे है । दुकानदार की ओर से बैंक में नोटों की जांच करवाने का कहने पर दोनों व्यक्ति खरीदा हुआ सामान व दो हजार रुपए के दो नोट दुकानदार के पास ही छोडकऱ भाग गए ।

Published on:
27 Jun 2018 04:39 pm