जैसलमेर

Crime News: अपहरण कर की मारपीट, गुप्तांगों पर किए वार

लाठी थानाक्षेत्र के चांदनी गांव मामला
less than 1 minute read
• •
Jun 15, 2023
Crime News: अपहरण कर की मारपीट, गुप्तांगों पर किए वार
Crime News: अपहरण कर की मारपीट, गुप्तांगों पर किए वार

Crime News: पोकरण. लाठी थानाक्षेत्र के चांदनी गांव में एक युवक का अपहरण कर जान से मारने की नीयत से उसके साथ मारपीट करने एवं गुप्तांगों पर वार करने पर पुलिस में मामला दर्ज किया गया है। लाठी पुलिस के अनुसार चांदनी निवासी देवीसिंह पुत्र नाथूसिंह ने रिपोर्ट पेश कर बताया कि 13 जून की शाम वह व उसका छोटा भाई हम्मीरसिंह घर के सामने चारपाई पर सो रहे थे। रात करीब साढ़े 10 बजे उसका भाई घर के सामने फोन पर बात कर रहा था। इस दौरान रंजिशवश गांव के ही महेन्द्रसिंह पुत्र खंगारसिंह, सवाईसिंह पुत्र बागसिंह, सवाईसिंह पुत्र मानसिंह, गणपतसिंह पुत्र मानसिंह, मानसिंह पुत्र केसरसिंह, खंगारसिंह पुत्र मोतीसिंह, जितेन्द्रसिंह पुत्र मुकनसिंह, माधोसिंह पुत्र मुकनसिंह एकराय होकर आए और जान से मारने की नीयत से उसके भाई हम्मीरसिंह को जान से मारने की नीयत से अपहरण कर गांव से बाहर ले गए। वहां उसका गला दबाया और सिर पर लाठियों से वार कर गुप्तांगों पर भी मारपीट की। जिससे गुप्तांगों में सूजन आ गई। मारपीट से उसके भाई के शरीर पर चोटें लगी और मुंह से खून आ रहा था एवं गले में रस्सी के गहरे निशान बने हुए थे। अपहरण के बाद जब उन्होंने तलाश की तो काफी देर तक वह नहीं मिला। करीब एक बजे वह धीरे-धीरे घर पहुंचा और घर के बाहर ही बेहोश होकर गिर गया। जिस पर वह, रावलसिंह, देरावरसिंह उसे उपचार के लिए पोकरण लेकर पहुंचे और प्राथमिक उपचार के बाद जोधपुर रैफर कर दिया। रिपोर्ट के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की। मामले की जांच थानाधिकारी खेताराम सियोल कर रहे है।

Updated on:
15 Jun 2023 04:46 pm
Published on:
15 Jun 2023 04:46 pm