21 अक्टूबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

jaisalmer: पोकरण में पांच मिनट हल्की बारिश, मौसम में घुली शीतलता

पोकरण में बुधवार शाम मौसम ने अचानक करवट ली और तेज हवाओं के साथ हल्की बारिश हुई। करीब पांच मिनट तक हुई बूंदाबांदी से सड़कें तर हो गईं और गर्मी से राहत मिली। आंधी और बारिश के बाद देर शाम तक चली ठंडी हवाओं ने मौसम सुहावना बना दिया।
2 min read
Google source verification
jaisalmer news

पोकरण. हल्की बारिश से तर हुई सड़कें।

पोकरण @ पत्रिका. कस्बे में गत कई दिनों से चल रहे बदलते मौसम के बीच बुधवार को पांच मिनट तक हल्की बारिश हुई। क्षेत्र में कई दिनों से मौसम में बदलाव देखने को मिल रहा था। रात और सुबह हल्की सर्द हवाएं चल रही थीं, जबकि दिन में सूर्य की तेज किरणों से तापमान में बढ़ोतरी हो रही थी। बुधवार को भी नौ बजे बाद सूर्य की किरणें तेज होने लगीं। दोपहर में गर्मी और उमस का मौसम हो गया। दोपहर बाद आसमान में हल्के बादलों की आवाजाही शुरू हुई। शाम पांच बजे तेज हवा के साथ आंधी चली। इसके साथ हल्की बारिश का दौर शुरू हुआ। पांच मिनट तक हल्की बारिश से सड़कें तर हो गईं। तेज हवाएं देर शाम तक भी चलती रहीं, जिससे मौसम ठंडा और सुहावना हो गया।पोकरण. हल्की बारिश से तर हुई सड़कें।

पारा बढ़ कर 38 डिग्री के पार

जैसलमेर. शीत ऋतु की बाट जोह रहे जैसलमेरवासियों को लगातार बढ़ी हुई गर्मी का प्रहार झेलना पड़ रहा है। बीते दिनों से जारी पारे की बढ़ोतरी बुधवार को भी जारी रही। मौसम विभाग के अनुसार दिन का अधिकतम तापमान 38.5 और न्यूनतम 23.9 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। एक दिन पहले यह क्रमश: 37.7 तथा 23.2 डिग्री के स्तर पर था। बुधवार को दोपहर में चमकती धूप ने अप्रेल-मई महीनों की तेज गर्मी की याद ताजा करवा दी। लोगों को धूप से बचाव के उपाय करने की जरूरत महसूस हुई। दोपहर 2 से शाम 5 बजे तक बाजारों व चौक-चौराहों पर काफी हद तक सूनापन नजर आया। सूर्यास्त के बाद अवश्य मौसम की रंगत में बदलाव अनुभव किया गया। मंगलवार देर रात हुई बूंदाबांदी का कोई असर बुधवार के मौसम पर नहीं पड़ा। आने वाले दिनों में तेज धूप से राहत मिलने की सम्भावना नहीं है। जैसलमेर घूमने आए सैलानियों को बेमौसम की इस गर्मी को झेलना ज्यादा मुश्किल हो रहा है।