जैसलमेर

टैक्सी में औंधा पड़ा मिला युवक का शव, बॉडी की हालत देख लोगों में मच गया हड़कंप

https://www.patrika.com/rajasthan-news/

less than 1 minute read
Oct 29, 2018
dead body in taxi found in Jaisalmer
dead body in taxi found in Jaisalmer

जैसलमेर। कलात्मकता एवं भव्यता की धनी स्वर्णनगरी जैसलमेर में आज सवेरे सनसनी फैल गई। स्वर्णनगरी की एलआईसी आफिस के समीप टैक्सी में एक युवक का शव मिलने से हर कोई हैरान नजर आया। सूचना मिलते ही पुलिस मौका स्थल पहुंची तथा शव को मोर्चरी में रखवा दिया।


जानकारी के अनुसार आज सवेरे भारतीय जीवन बीमा निगम कार्यालय के समीप एक टैक्सी में युवक का शव नजर आया। टैक्सी में शव नजर आने के बाद भीड़ एकत्रित हो गई। वहीं पुलिस को सूचना दे दी गई। कोतवाली पुलिस ने मौका स्थल पहुंचकर शव को जवाहर चिकित्सालय में मोर्चरी में रखवा दिया। वहीं पुलिस ने अज्ञात शव की शिनाख्त प्रारंभ कर दी। शिनाख्त पर पाया गया कि मृतक का नाम पुरूषोतम है और स्वर्णनगरी का ही निवासी है। पुलिस ने तुरंत मृतक के परिजनों को सूचना दे दी। वहीं मृतक के मौत के कारणों की फिलहाल जानकारी नहीं मिल पाई है। पोस्टमार्टम के बाद ही मौत के कारणों का खुलासा हो पाएगा।

Published on:
29 Oct 2018 02:01 pm