2 मई 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

वरिष्ठ अध्यापक भर्ती परीक्षा : 2018 – 5 वीक्षकों ने किया कुछ ऐसा,होगी कार्रवाई, जानिए पूरी खबर

वरिष्ठ अध्यापक भर्ती परीक्षा : 2018

2 min read
Google source verification
jaisalmer

वरिष्ठ अध्यापक भर्ती परीक्षा : 2018 - 5 वीक्षकों ने किया कुछ ऐसा,होगी कार्रवाई, जानिए पूरी खबर

जैसलमेर. वरिष्ठ अध्यापक भती परीक्षा सरहदी जैसलमेर जिले के सात परीक्षा केन्द्रों पर आयोजित होगी। जैसलमेर सहित अन्य जिलों से परीक्षार्थी यहां शिक्षक बनने के सपने को साकार करने पहुंचेंगे। रविवार को सामान्य ज्ञान विषय की परीक्षा हुई, जिसमें 1917 परीक्षार्थियों में से 1493 ने परीक्षा दी। इस दौरान 424 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। परीक्षा के बाद खुशी व मायूसी का मिला-जुला असर देखने को मिला। आगामी 31 अक्टूबर को भी सामान्य ज्ञान की परीक्षा होगी। परीक्षा का समय सुबह 10 से दोपहर 12 बजे रखा गया है। इसके अलावा वैकल्पिक विषय के लिए 29 अक्टूबर को पहली पारी में सामाजिक विज्ञान व दूसरी पारी में गणित, 30 को पहली पारी में अंग्रेजी व दूसरी पारी में पंजाबी-सिंधी, 1 नवंबर को पहली पारी में हिन्दी और दूसरी पारी में विज्ञान और 2 नवंबर को पहली पारी में संस्कृत और दूसरी पारी में उर्दू विषय की परीक्षा होगी। पहली पारी का समय सुबह 9 से 11:30 और दूसरी पारी का समय दोपहर 3 बजे से शाम 5:30 बजे निर्धारित किया गया है। परीक्षा के आयोजन को लेकर कुल 7 केन्द्र बनाए गए है। आगामी 29 को सामजिक विज्ञान, 30 को अंग्रेजी, पंजाबी व सिंधी और 31 अक्टूबर को सामान्य अध्ययन, 1 नवम्बर को हिन्दी व विज्ञान, 2 को संस्कृत और उर्दू की परीक्षा होगी।

5 वीक्षक नहीं आए परीक्षा केन्द्र, होगी कार्रवाई
-अतिरिक्त जिला कलक्टर ने जारी किए कारण बताओ नोटिस
जैसलमेर. राजस्थान लोक सेवा आयोग अजमेर द्वारा वरिष्ठ अध्यापक ग्रेड द्वितीय प्रतियोगी परीक्षा - 2018 का आयोजन जिले में स्थापित किए गए 7 परीक्षा केन्द्रों पर रविवार को रखा गया।
अतिरिक्त जिला कलक्टर वीरेन्द्र कुमार वर्मा ने परीक्षा जैसे महत्वपूर्ण कार्य के लिए परीक्षा केन्द्रों में नियुक्त 5 वीक्षकों जिनमें राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय डाबला के अजय कुमार आचार्य, राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय रामा के कमलदान, राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय देवीकोट के लालसिंह, राजकीय माध्यमिक विद्यालय जेठवाई के डूंगरपुरी तथा राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय पुलिस लाइन के शारीरिक शिक्षक पूनमसिंह को अनुपस्थित व उनके द्वारा लापरवाही एवं शिथिलता बरतने पर गंभीरता से लेते हुए उनके खिलाफ तत्काल अनुशासनात्मक आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश दिए और कारण बताओ नोटिस जारी किए गए हैं।