जैसलमेर

Rajnath Singh: रक्षामंत्री राजनाथ सिंह जैसलमेर पहुंचे, रक्षा से जुड़ी अहम बैठक की करेंगे अध्यक्षता

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह सोमवार को दो दिवसीय दौरे पर जैसलमेर पहुंचे, जहां उन्होंने शाम को वार म्यूजियम में आयोजित कार्यक्रम में शिरकत की। वे मंगलवार को रक्षा मंत्रालय की परामर्शदात्री समिति की महत्वपूर्ण बैठक की अध्यक्षता करेंगे, जिसमें भाग लेने कई सैन्य अधिकारी और संसदीय समिति के सदस्य भी पहुंचे हैं। रक्षा मंत्री के आगमन को लेकर एयरपोर्ट से होटल तक सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं।
2 min read
• •
Updated: 2 Nov 2026, 10:03 PM IST
jasialmer
जैसलमेर पहुंचने पर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की अगुवाई करते हुए सैन्य अ​धिकारी।

जैसलमेर। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह सोमवार शाम करीब 5.30 बजे दो दिवसीय दौरे पर जैसलमेर पहुंचे। सिंह मंगलवार को रक्षा मंत्रालय की परामर्शदात्री समिति की बैठक की अध्यक्षता करेंगे। विशेष विमान से जैसलमेर एयरपोर्ट पहुंचे रक्षा मंत्री का सैन्य अधिकारियों के साथ जिला कलक्टर अनुपमा जोरवाल और पुलिस अधीक्षक अभिषेक शिवहरे ने स्वागत किया। एयरपोर्ट से रक्षा मंत्री का काफिला जोधपुर-बाड़मेर बाइपास स्थित सितारा होटल गया। जहां वे रात्रि विश्राम करेंगे। पूरे मार्ग में पुलिस की तरफ से विशेष यातायात व्यवस्था की गई और पुलिस के साथ सेना की ओर से भी कड़े सुरक्षा बंदोबस्त किए गए। दूसरी ओर इस बैठक में शामिल होने के लिए संसदीय समिति के अन्य सदस्यों का भी जैसलमेर आगमन हुआ। बैठक में भाग लेने के लिए सेना के कई वरिष्ठ अधिकारी भी जैसलमेर पहुंचे हैं। सोमवार देर शाम रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह जोधपुर मार्ग िस्थत वार म्यूजियम के लिए रवाना हुए, जहां उन्होंने एक कार्यक्रम में भाग लिया।

सुरक्षा चुनौतियों पर होगी चर्चा

जानकारी के अनुसार मंगलवार को होने वाली बैठक में भारतीय सेना के समक्ष सुरक्षा संबंधी चुनौतियों पर विचार विमर्श किया जाएगा। इसके अलावा सेना को और मजबूत बनाने, नए तकनीकी उपकरणों के इस्तेमाल आदि पर चर्चा होगी। बैठक में सीमावर्ती क्षेत्र में चलाए जा रहे विकास कार्यों की भी समीक्षा की जाएगी। मंगलवार को दिन में बैठक के बाद रक्षा मंत्री वापस रवाना हो जाएंगे।

सेना की सुरक्षा चुनौतियों, आधुनिक तकनीक और सीमावर्ती विकास पर होगा मंथन

जैसलमेर. जैसलमेर पहुंचे रक्षा मंत्री राजनाथसिंह ने सोमवार शाम को जैसलमेर वार म्यूजियम में लाइट एंड साउंड शो देखा। इस दौरान भारत माता की जय के जयकारों से परिसर गूंज उठा। उनके साथ रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ, रक्षा सचिव राजेश कुमार सिंह और रक्षा मंत्रालय की परामर्शदात्री समिति के सदस्य भी मौजूद रहे। सीमांत क्षेत्र में स्थित इस युद्ध संग्रहालय में रक्षा मंत्री का पहुंचना दौरे का प्रमुख आकर्षण रहा। दो दिवसीय दौरे पर शाम करीब 5.30 बजे विशेष विमान से जैसलमेर पहुंचे। एयरपोर्ट पर सैन्य अधिकारियों के साथ जिला कलक्टर अनुपमा जोरवाल और पुलिस अधीक्षक अभिषेक शिवहरे ने उनका स्वागत किया। यहां से रक्षा मंत्री का काफिला जोधपुर-बाड़मेर बाइपास स्थित सितारा होटल के लिए रवाना हुआ, जहां वे रात्रि विश्राम करेंगे। गौरतलब है कि रक्षा मंत्री मंगलवार को रक्षा मंत्रालय की परामर्शदात्री समिति की बैठक की अध्यक्षता करेंगे। बैठक में भारतीय सेना के सामने मौजूद सुरक्षा संबंधी चुनौतियों पर विचार-विमर्श होगा। सेना की क्षमता बढ़ाने, आधुनिक तकनीकी उपकरणों के उपयोग और रक्षा तैयारियों को और प्रभावी बनाने से जुड़े विषयों पर चर्चा प्रस्तावित है।

सीमावर्ती विकास कार्यों की भी होगी समीक्षा

बैठक में सीमावर्ती क्षेत्रों में संचालित विकास कार्यों की प्रगति और उनके प्रभाव की भी समीक्षा की जाएगी। संसदीय समिति के अन्य सदस्य भी बैठक में शामिल होने के लिए जैसलमेर पहुंच चुके हैं। सेना के कई वरिष्ठ अधिकारी भी इस महत्वपूर्ण बैठक में हिस्सा लेंगे। रक्षा मंत्री के आगमन को देखते हुए एयरपोर्ट से होटल तक पूरे मार्ग पर विशेष यातायात व्यवस्था की गई है। पुलिस के साथ सेना के जवानों ने भी सुरक्षा मोर्चा संभाला है। मंगलवार को बैठक पूरी होने के बाद रक्षा मंत्री जैसलमेर से रवाना होंगे।

Updated on:
2 Nov 2026, 10:03 PM IST
Published on: