जैसलमेर

काले झंडे दिखाकर व काली पट्टी बांधकर किया प्रदर्शन

भाजपा ओबीसी मोर्चा ने किया विरोध

2 min read
Dec 29, 2020
काले झंडे दिखाकर व काली पट्टी बांधकर किया प्रदर्शन


जैसलमेर. प्रदेश की सत्तासीन कांग्रेस सरकार के दो साल के कार्यकाल पूरा होने पर भारतीय जनता पार्टी ओबीसी मोर्चा द्वारा जिला स्तर पर विरोध प्रदर्शन कर सरकार की नाकामियों को गिनाया गया। भाजपा ओबीसी मोर्चा प्रदेशाध्यक्ष ओमप्रकाश भडाना के निर्देशानुसार सोमवार को जैसलमेर में भी भारतीय जनता पार्टी ओबीसी मोर्चा द्वारा विरोध प्रदर्शन किया गया। इस दौरान बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ताओं और नेताओं ने कलेक्ट्रेट पहुंच सरकार की नाकामिया गिनाई। कलेक्ट्रेट पर गहलोत सरकार के खिलाफ़ काले झंडे दिखाकर विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान बड़ी संख्या में भारतीय जनता पार्टी ओबीसी मोर्चा के कार्यकर्ता भी मौजूद रहे। जिला कलेक्ट्री के बाहर राज्य सरकार के 2 वर्षों को विफल बताते हुए प्रदर्शन किया गया और तख्तियों पर सरकार विरोधी नारे लिखकर व बेनर के माध्यम से राज्य सरकार की विफलताओं के कारण भी गिनाए। इस दौरान भाजपा ओबीसी मोर्चा और भाजपा पदाधिकारियों ने काली पट्टी बांधकर विरोध दर्ज कराया। धरने व प्रदर्शन के दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष चंद्रप्रकाश शारदा ने कहा कि वर्ष 2018 के विधानसभा चुनाव में झूठे वादे कर सत्ता में आई कांग्रेस को अब जनता नकार चुकी है। अब जनता फिर से कांग्रेस के प्रलोभन में नहीं आएगी और अबकी बार जनता कांग्रेस को सबक सिखाएगी। भाजपा ओबीसी मोर्चा के प्रदेश मंत्री कार्यक्रम संयोजक प्रेम ओड रामदेवरा ने कुशासन के 2 साल बताया और कहा कि प्रदेश की कांग्रेस सरकार ने जनता के साथ धोखा किया है। कांग्रेस की कथनी और करनी में अंतर है। जो प्रदेश की जनता ने बीते 2 साल में देख लिया है। भाजपा ओबीसी मोर्चा जिलाध्यक्ष अर्जुनराम ने कहा कि कांग्रेस झूठे वादे लेकर सरकार में आई ओर हर मोर्चे पर सरकार असफल है। इस अवसर पर जिला प्रमुख प्रतापसिंह सोलंकी ने कहा कि किसानों के साथ झूठे वादे कर उनके भविष्य के साथ खिलवाड़ करने वाली सरकार को अब पद पर रहने का अधिकार नहीं है। सांकड़ा प्रधान भगवतसिंह तंवर ने भी कांग्रेस सरकार को विफलताओं से परिपूर्ण बताया। इस अवसर पर जिला महामंत्री सवाईसिंह गोगली, सुशील व्यास, जिलामंत्री मदनसिंह, कंवराज सिंह चौहान, भाजपा मंडल अध्यक्ष अरुण पुरोहित, ओम सेवक, ओबीसी मोर्चा मंडल अध्यक्ष गोपालसिंह, ओबीसी मोर्चा जिलामहामंत्री सुंदरलाल दर्जी, उदयसिंह बडोडा गांव, हुक्मचंद दर्जी, सुभाष गोयल, खीमाराम सुथार, भगतसिंह भाटी, नवल चौहान, भाजपा नगर मंत्री सुरजाराम ओड, सुथार युवा संगठन अध्यक्ष अमृत सुथार, ओमप्रकाश, सुकर्ण मेघवाल शाबिर अली आदि भाजपा उपस्थित थे।

Published on:
29 Dec 2020 07:39 pm
Also Read
View All