वायुसेना के जवानों ने साहसिक एवं शारीरिक संतुलन को बनाए रखते हुए एयर वॉरियर ड्रील की रोमांचक प्रस्तुति दी।
वायुसेना के जवानों ने साहसिक एवं शारीरिक संतुलन को बनाए रखते हुए एयर वॉरियर ड्रील की रोमांचक प्रस्तुति दी। टीम के प्रभारी एयर क्राफ्टमेन के नेतृत्व में आकाशवीरां ने अपने हाथों में साढ़े पांच किलो वजन की राइफल को खिलौने की तरह चलाकर सभी दर्शकों को हैरत में डाल दिया। एयर वॉरियर ड्रिल में विभिन्न फॉर्मेशन पेश किए गए। राइफल के बीच में से गुजरे योद्धा का साहसिक दृश्य को देखकर पलक झपकना ही भूल गई।
महोत्सव के दौरान महिलाओं ने पणिहारी मटका रेस में हिस्सा लिया गया। महिलाएं अपने सिर पर इंडाणी रखकर पानी से भरा मटका लेकर निर्धारित स्थल पर पहुंची। इस दृश्य को देख पूरा मैदान हंसी से खिल उठा। पणिहारी मटका रेस में कविता खान प्रथम, रूपादत्त द्वितीय तथा ममता देसवरी तृतीय स्थान पर रही।