प्रदेश में कृषि उपज मंडियों के सुदृढ़ीकरण को लेकर सरकार ने बड़ा निर्णय लिया है। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने मंडी समितियों में 40 करोड़ 63 लाख रुपए से अधिक के विकास कार्यों को स्वीकृति दी है।
प्रदेश में कृषि उपज मंडियों के सुदृढ़ीकरण को लेकर सरकार ने बड़ा निर्णय लिया है। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने मंडी समितियों में 40 करोड़ 63 लाख रुपए से अधिक के विकास कार्यों को स्वीकृति दी है। उम्मीद जताई जा रही है कि इस निर्णय से मंडियों का आधारभूत ढांचा मजबूत होगा और किसानों व व्यापारियों को बेहतर सुविधाएं मिलेंगी। स्वीकृति के तहत जैसलमेर सहित रायसिंहनगर, नोखा, कोटपूतली, मदनगंज-किशनगढ़, भादरा, सूरतगढ़, चौमूं, कोटा, लालसोट, खेरली, सवाईमाधोपुर, रामगंजमंडी, डूंगरपुर, पहाड़ी, सोजत, गोविंदगढ़, टिब्बी, गोलूवाला, मंडावरी और डीग की मंडियों में विभिन्न विकास कार्य कराए जाएंगे। इनमें यार्ड निर्माण, विद्युत कार्य और संपर्क सड़कों का निर्माण शामिल है।
सरकार ने किसानों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए मंडियों में विश्राम स्थलों के निर्माण की भी पहल की है। प्रथम चरण में प्रदेश की 116 मंडियों में 46 करोड़ 86 लाख रुपए की लागत से 781 किसान विश्राम स्थल बनाए जाएंगे। इससे किसानों को गर्मी, सर्दी और वर्षा के मौसम में राहत मिलेगी। जानकारों के अनुसार इस पहल से मंडियों में आने वाले अन्नदाता और व्यापारियों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध होंगी।
महात्मा गांधी जीवन दर्शन समिति की ओर से खादी परिषद परिसर में विश्व शांति के लिए प्रार्थना सभा आयोजित हुई। कार्यक्रम में वैश्विक युद्ध जैसी परिस्थितियों पर चिंता व्यक्त करते हुए शांति और सद्भावना बनाए रखने का संदेश दिया गया। खादी ग्रामोद्योग परिषद के उपाध्यक्ष मदनलाल भूतड़ा ने कहा कि वर्तमान में विभिन्न देशों में युद्ध के कारण लाखों लोग प्रभावित हो रहे हैं। हजारों लोग जान गंवा चुके हैं, जबकि बड़ी संख्या में लोग बेघर और घायल हैं। ऐसे समय में मानवता को बचाने के लिए शांति और सद्भावना जरूरी है। मंत्री राजूराम प्रजापत ने कहा कि अशांति और तनाव के माहौल में विकास संभव नहीं है। पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष सुमार खां कंधारी ने वर्तमान हालात को गंभीर बताते हुए शीघ्र शांति बहाली की आवश्यकता जताई। संयोजक उम्मेदसिंह तंवर ने कहा कि युद्ध का प्रभाव वैश्विक स्तर पर पड़ रहा है, जिससे आर्थिक संकट, महंगाई और बेरोजगारी बढ़ रही है।
कार्यक्रम की शुरुआत विश्व शांति प्रार्थना से हुई, इसके बाद प्रकृति और सर्वधर्म प्रार्थना की गई। अंत में दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्माओं को श्रद्धांजलि दी गई।प्रार्थना सभा में संयोजक उम्मेदसिंह तंवर, सहसंयोजक रूपचंद सोनी, उपाध्यक्ष मदनलाल भूतड़ा, मंत्री राजूराम प्रजापत, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष सुमार खां कंधारी, डलाराम राठौड़, जिला युवा संयोजक दिलीप सिंह सोलंकी, महिला संयोजक नीरू भाटी, प्रतापचंद दैया, शंकर सिंह करड़ा, नवरंग खान कंधारी, कालूराम ओड, प्रेम कुमार भार्गव, रमेश कुमार खत्री, रूघदान झीब्बा, पम्मूमल भार्गव, नेमीचंद भार्गव, अमृत लाल कोटड़ी, भवानी शंकर चौधरी, अमर सिंह सोढा, मोहन मेघवाल, शाहरुख खान, वीरेंद्र मेघवाल, नरसिंगाराम पातलिया, रमेश भार्गव, दुलारी पंवार, रक्षा कंवर, बबिता ईणखिया, सपना, अंजली, खेताराम ईणखिया, मंगल भाटी, गजेन्द्र पातलिया, अमीरुद्दीन जंज, राजेंद्र व्यास, भंवर लाल बोरावट, हड़वता राम सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में आभार व्यक्त करते हुए आगामी नशामुक्ति अभियान और सामाजिक गतिविधियों की जानकारी दी गई।