
Photo: Patrika
Minor Girl Rape Case: जैसलमेर शहर में नाबालिग बच्ची के साथ बलात्कार का मामला सामने आया है। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई । पीड़िता के परिजनों ने महिला थाने में शिकायत दर्ज करवाई है, जिसके बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है । पुलिस के अनुसार बच्ची का मेडिकल परीक्षण भी कराया गया है जिसमें उसके साथ बलात्कार होने की पुष्टि हुई है ।
जानकारी के अनुसार बलात्कार की शिकार बालिका की उम्र करीब 12-13 वर्ष बताई जा रही है । घटना के समय उसके माता-पिता मजदूरी करने के लिए घर से बाहर गए हुए थे । इसी दौरान पड़ोस में रहने वाला एक युवक घर के पास पहुंचा और मौका पाकर नाबालिग के साथ बलात्कार किया । घटना के बाद आरोपी वहां से फरार हो गया ।
शाम को जब बच्ची के माता-पिता मजदूरी करके घर लौटे तो उन्हें वह घर पर नहीं मिली । इससे परिजन घबरा गए और आसपास के इलाके में उसकी तलाश शुरू की । काफी तलाश के बाद बच्ची मोहल्ले में ही बदहवास हालत में मिली। बच्ची की हालत देखकर परिजन चिंतित हो गए और उससे घटना के बारे में पूछा ।
परिजनों के पूछने पर बच्ची ने अपनी मां को पूरी घटना बताई । उसने बताया कि पड़ोस में रहने वाले युवक ने उसके साथ गलत काम किया । बच्ची की आपबीती सुनकर परिजन तुरंत उसे लेकर महिला थाने पहुंचे और आरोपी युवक के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई ।
महिला थाने में परिजनों की रिपोर्ट के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है । पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और आरोपी की तलाश की जा रही है ।
पुलिस के अनुसार बच्ची का मेडिकल बोर्ड से परीक्षण करवाया जिसमें उसके साथ रेप होने की पुष्टि हुई है । पुलिस का कहना है कि इस संबंध में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और आरोपी को जल्द ही पकड़ लिया जाएगा । मामले की जांच जारी है ।
Published on:
06 Apr 2026 02:48 pm
बड़ी खबरें
View Allजैसलमेर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
