6 अप्रैल 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

टायरों की दुकान में भीषण आग से नुकसान, पुलिस ने दो युवकों को बचाया

जैसलमेर शहर स्थित शहीद जयसिंह भाटी चौराहा पर स्थित टायर पंक्चर सुधारने की दुकान में रविवार देर रात भीषण आग लग जाने से अफरा-तफरी मच गई। टायरों में लगी विकट आग ने पास की दुकानों को भी अपनी चपेट में ले लिया।

2 min read
Google source verification

जैसलमेर शहर स्थित शहीद जयसिंह भाटी चौराहा पर स्थित टायर पंक्चर सुधारने की दुकान में रविवार देर रात भीषण आग लग जाने से अफरा-तफरी मच गई। टायरों में लगी विकट आग ने पास की दुकानों को भी अपनी चपेट में ले लिया। जानकारी के अनुसार आग की लपटों में दुकान के बाहर सो रहे दो युवक घिर गए, जिन्हें मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने बचाया। जानकारी के अनुसार आग रात करीब 1 बजे लगी। आग ने पास के एक बंद पड़े ढाबे को भी अपनी चपेट में ले लिया। टायरों में आग लगने से ऊंची-ऊंची लपटें दिखाई दी। दमकल की गाडिय़ों व कार्मिकों ने करीब 4 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। आग लगने के कारणों का खुलासा नहीं हो पाया। बताया जाता है कि जिस समय आग फैली, तब दुकान के बाहर शेड के नीचे दो युवक सो रहे थे। उन्हें इसकी भनक तक नहीं लगी। जानकारी के अनुसार इसी दौरान कोतवाली थाने की गश्ती टीम वहां से गुजरी। आग की लपटें देख टीम ने फुर्ती दिखाते हुए छपरे में सो रहे दोनों युवकों को सुरक्षित बाहर निकाला।

4 फायर ब्रिगेड ने निभाई भूमिका

आग की सूचना मिलने पर कोतवाली थानाधिकारी सुरजाराम जाखड़ अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे और दमकल विभाग को सूचित किया। नगरपरिषद और सिविल डिफेंस की कुल 4 फायर ब्रिगेड की गाडिय़ां मौके पर पहुंचीं। टायरों की आग से पूरे वातावरण में काला धुआं फैल गया। जाखड़ ने बताया कि दुकान के पास पड़े कचरे में चिंगारी से आग भडक़ी। हादसे में रवि कुमार की पिछले 15 सालों से संचालित टायर-ट्यूब पंक्चर की दुकान पूरी तरह जलगई। आग से पास में स्थित अगरसिंह के ढाबे को भी अपनी चपेट में लिया, जिससे वहां भी काफी नुकसान हुआ है।

कार की चपेट में आने से नीलगाय घायल

लाठी क्षेत्र के धोलिया गांव के पास कार की चपेट में आने से नीलगाय घायल हो गई। जानकारी के अनुसार सोमवार को सुबह धोलिया गांव के पास नीलगाय सड़क पार कर रही थी। इस दौरान पोकरण से जैसलमेर की तरफ जा रही कार ने उसे चपेट में ले लिया। हादसे में नीलगाय के दोनों पैर टूटने से वह गंभीर घायल हो गई। साथ ही कार का अगला हिस्सा पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया। धमाके की आवाज सुनकर प्रागाराम भील, भागीरथ विश्नोई सहित ग्रामीण मौके पर पहुंचे और कार सवार एक पुरुष व दो महिलाओं को बाहर निकाला। जिन्हें कोई चोट नहीं लगी। जिससे बड़ा हादसा टल गया। साथ ही सूचना पर वन विभाग के गेपरराम भील, पुरखाराम विश्नोई मौके पर पहुंचे और नीलगाय को वन विभाग में भर्ती कर उपचार शुरू किया।