जैसलमेर

सीकर से जलती सिगड़ी के साथ दंडवत यात्रा कर रामदेवरा पहुंचे भक्त

होली के अवसर पर पूरे परिवार जनों के साथ दंडवत यात्रा करते हुए सीकर से रामदेवरा पहुंचे भक्त भजन कीर्तन करते हुए अपने साथ जलती हुई सिगड़ी लेकर रामदेवरा पहुंचे।

less than 1 minute read
Mar 04, 2026

होली के अवसर पर पूरे परिवार जनों के साथ दंडवत यात्रा करते हुए सीकर से रामदेवरा पहुंचे भक्त भजन कीर्तन करते हुए अपने साथ जलती हुई सिगड़ी लेकर रामदेवरा पहुंचे। यहां आकर रामदेव की समाधि के दर्शन कर देश में खुशहाली की कामना को लेकर विशेष रूप से प्रार्थना की। सीकर से आए दल में करीब 50 लोग शामिल थे। उन्होंने एक दूसरे को होली के अवसर पर रंग अबीर लगाकर दंडवत यात्रा की। विशेष रूप से उनके साथ लाई जलती हुई सिगड़ी लोगों के लिए काफी आकर्षक का केंद्र बनी रही।

सभी ने होली के अवसर पर धार्मिक स्थल रामदेवरा पहुंचकर बाबा के दरबार में खुशहाली की कामना को लेकर विशेष रूप से पूजा अर्चना की। देश में खुशहाली की कामना को लेकर परिवार के सभी सदस्यों ने बाबा से प्रार्थना की। होली के अवसर पर गुजरात सहित अन्य राज्यों से आए लोगों ने भी बाबा की समाधि के दर्शन किया। बाबा रामदेव समाधि स्थल परिसर के पास लोगों ने जमकर होली भी खेली एक दूसरे पर अबीर गुलाल लगाया। भक्तों में होली पर्व को लेकर अपार उत्साह देखने को मिला

Published on:
04 Mar 2026 08:50 pm
Also Read
View All

अगली खबर