जैसलमेर

धोलिया: ढाणी के चार कच्चे कमरों में लगी भीषण आग, सामान जला

पोकरण क्षेत्र के धोलिया गांव में शुक्रवार को तड़के रहवासी ढाणी में बने चार कच्चे-पक्के कमरों शॉर्ट सर्किट से अचानक आग लग गई।

less than 1 minute read
Jan 16, 2026

पोकरण क्षेत्र के धोलिया गांव में शुक्रवार को तड़के रहवासी ढाणी में बने चार कच्चे-पक्के कमरों शॉर्ट सर्किट से अचानक आग लग गई। जिससे उनमें रखा लाखों रुपए का सामान जलकर नष्ट हो गया। क्षेत्र के धोलिया गांव में नरेश व सुरेश विश्नोई के नलकूप में उनकी ढाणी स्थित है। यहां कुछ कच्चे-पक्के कमरे बने हुए है।

शुक्रवार को सुबह करीब 4-5 बजे के बीच शॉर्ट सर्किट से उनमें अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया, जिससे कमरे व उनमें रखा सामान धू-धू कर जलने लगा। आग से एकबारगी परिवार में अफरा-तफरी मच गई। लोग तत्काल कमरों से बाहर निकले और अपनी जान बचाई। लोगों ने नलकूप चालू कर पानी व रेत डालकर करीब दो घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू किया।

लाखों रुपए का सामान जला

बताया जा रहा है कि फसल बेचकर लाए गई नकदी राशि, आभूषण, जीरा, गेहूं, मूंगफली, खाद-बीज के कट्टे आदि सामान आग से जल गया। इसके साथ ही कमरों में रखे बर्तन, कपड़े, बिस्तर, चारपाइयां, आटे की चक्की, घरेलू सामान आदि भी जलकर नष्ट हो गए। सूचना पर लाठी थाने से सहायक उपनिरीक्षक इन्द्राराम पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और मौका मुआयना किया।

Published on:
16 Jan 2026 08:59 pm
Also Read
View All

अगली खबर