जैसलमेर

जनसुनवाई कर अधिकारियों को किया निर्देशित

जनसुनवाई कर अधिकारियों को किया निर्देशित

less than 1 minute read
Aug 30, 2021
जनसुनवाई कर अधिकारियों को किया निर्देशित

पोकरण. राजस्थान सरकार के अल्पसंख्यक मामलात, वक्फ एवं जन अभियोग निराकरण विभाग के मंत्री व पोकरण विधायक शाले मोहम्मद सोमवार को पोकरण क्षेत्र के दौरे पर रहे। मंत्री शाले मोहम्मद ने सोमवार को सुबह लाठी गांव में जनसुनवाई की। इसके बाद क्षेत्र के रामदेवरा गांव में एक कार्यक्रम में शिरकत कर यहां लोगों से मुलाकात कर अभाव अभियोग सुने। इसी प्रकार उन्होंने क्षेत्र के सांकड़ा गांव में जनसुनवाई करने के बाद राजमथाई गांव में विभिन्न विकास कार्यों का शिलान्यास किया। उन्होंने नई राजमथाई व राजमथाई गांवों में ग्रामीणों से मुलाकात की। बड़ी संख्या में ग्रामीणों की ओर से गांवों में पहुंचने पर स्वागत व अभिनंदन किया गया। इस दौरान ग्रामीणों ने पानी, बिजली, चिकित्सा, शिक्षा, सड़क, रोजगार सहित अन्य समस्याओं से अवगत करवाया। जिस पर मंत्री ने संबंधित विभागों के अधिकारियों को समस्याओं के निराकरण के लिए निर्देशित किया। मंत्री शाले मोहम्मद ने ग्रामीणों को संबोधित करते हुए राज्य सरकार की ओर से संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं से अवगत करवाया तथा उनका लाभ अर्जित करने का आह्वान किया। इस मौके पर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अब्दुला फकीर, रणवीरसिंह गोदारा, सेवादल के खट्टनखां मंगलिया, बरकतखां बांधेवा, खंगारसिंह राठौड़ सहित कांग्रेस के कई नेता व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Published on:
30 Aug 2021 08:34 pm
Also Read
View All