जैसलमेर

खादी परिषद की आय-व्यय पर चर्चा, प्रस्तावित बजट पारित

खादी परिषद की आय-व्यय पर चर्चा, प्रस्तावित बजट पारित

less than 1 minute read
Apr 17, 2022
खादी परिषद की आय-व्यय पर चर्चा, प्रस्तावित बजट पारित

जैसलमेर. जैसलमेर जिला खादी ग्रामोद्योग परिषद की वार्षिक सभा एवं कार्यसमिति बैठक रविवार को परिषद भवन में संस्था के अध्यक्ष सवाईसिंह की अध्यक्षता में आयोजित की गई, जिसमें गत वर्ष आय-व्यय तथा आगामी वर्ष के प्रस्तावित बजट पर चर्चा की गई। परिषद के मंत्री राजूराम प्रजापत ने गत वित्तीय वर्ष के आय एवं व्यय का ब्यौरा प्रस्तुत किया। जिस पर चर्चा के बाद सदस्यों ने उसका अनुमोदन किया। उन्होंने गत वर्ष खादी व ग्र्रामोद्योग उत्पादन, ऊनी, सूती, रेशमी व ग्रामोद्योग फुटकर बिक्री तथा उससे होने वाली आय के बारे में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि राज्य सरकार की ओर से गत वर्ष ऊनी खादी में 50 प्रतिशत अनुदान देने के कारण ऊनी खादी में लक्षांक से करीब डेढ़ गुुणा बिक्री हुई। जिससे संस्था को अच्छी आमदनी हुई है। इसी प्रकार बैठक में आगामी वित्तीय वर्ष 2022-23 के आय एवं व्यय फुटकर बिक्री के लक्षांक के प्रस्तावों पर चर्चा की गई। चर्चा के बाद बजट प्रस्ताव स्वीकार किए गए। बैठक में खादी उत्पादन बढ़ाने, ग्रामोद्योग व खादी की बिक्री को बढ़ाने तथा बुनकरोंं व कतिनों को प्रोत्साहित करने के लिए उनके मानदेय में भी वृद्धि करने पर चर्चा की गई। अध्यक्ष सवाईसिंह ने गत वर्ष दो अक्टूबर 2021 से 30 जनवरी 2022 तक ऊनी खादी पर राज्य सरकार की ओर से दी जाने वाली छूट 35 प्रतिशत से बढ़ाकर 50 प्रतिशत करने पर मुख्यमंत्री का आभार जताया। उन्होंने खादी के उत्पादन व व्यवसाय को आगे बढ़ाने के लिए सभी कार्यकर्ताओं से मेहनत करने का आह्वान किया। बैठक में परिषद के उपाध्यक्ष मदनलाल भूतड़ा, सदस्य राजेन्द्र व्यास, खुशालाराम, राधेश्याम, अमरदीन, हड़ाताराम, प्रागाराम, भंवरलाल, भगवानाराम, मनोहर जोशी सहित कार्यकर्ताओं ने अपने विचार रखे। अध्यक्ष सवाईसिंह ने धन्यवाद ज्ञापित किया।

Published on:
17 Apr 2022 07:52 pm
Also Read
View All