जैसलमेर

अंबेडकर जयंती के आयोजन को लेकर हुई चर्चा

उत्कृष्ट कार्य करने वाले व्यक्तियों का होगा सम्मान
less than 1 minute read
Apr 07, 2019
jaisalmer
अंबेडकर जयंती के आयोजन को लेकर हुई चर्चा

जैसलमेर. स्थानीय अम्बेडकर कॉलोनी स्थित अम्बेडकर भवन में डॉ. अम्बेडकर जयंती जिला आयोजन समिति व अन्य सहयोगी संगठनों की संयुक्त बैठक का आयोजन जिलाध्यक्ष मोहनलाल बारूपाल की अध्यक्षता में किया गया। बैठक में आगामी 14 अप्रेल को जयंती समारोह को हर्षोल्लास के साथ मनाने पर विचार विमर्श किया गया। इस दौरान यह तय किया गया कि समाज में विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले व्यक्तियों को सम्मानित किया जाएगा। कार्यक्रम को आयोजन के लिए विभिन्न प्रकार की समितियों का गठन करके उनकी जिम्मेदारियां सौंपी गई है। मोहनलाल बारूपाल ने कार्यक्रम में महिलाओं की भागीदारी सुनिश्चत करने का आह्वान किया। बैठक में डलाराम राठौड़, प्रभुराम राठौड़, कांवराराम बामणिया, गिरधारीराम भील, मुकेश बारूपाल, डॉ. नारायणदास इणखियां, डॉ. अशोक पंवार, वर्षा पंवार, गुमानाराम राठौड़, नाथूराम सांसी, भंवरलाल गर्ग, केशराराम बारूपाल, शिवदानाराम राठौड़, प्रेमाराम राठौड़, गोरधनदास देवपाल, किशनराज भील, पीराराम भील, हजाराराम जाम, अचलाराम गेंवा, विक्रम लीलावत, आम्बाराम गोगली, डॉ. बागाराम, रमेश बालोच सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Published on:
07 Apr 2019 11:44 am