जैसलमेर

शिविरों के दौरान 529 पट्टों का वितरण, 514 नामांतकरण खोले गए

शिविरों के दौरान 529 पट्टों का वितरण, 514 नामांतकरण खोले गए
2 min read
• •
Updated: 2 Dec 2021, 4:35 PM IST
शिविरों के दौरान 529 पट्टों का वितरण, 514 नामांतकरण खोले गए
शिविरों के दौरान 529 पट्टों का वितरण, 514 नामांतकरण खोले गए

जैसलमेर. जिले में ग्राम पंचायत देवा, कोरियों का गांव, छोड़ और घंटियाली में आयोजित हुए प्रशासन गांवों के संग अभियान के दौरान विभिन्न प्रकार के कुल 529 आवासीय पट्टे जारी किए गए।
जिला कलक्टर आशीष मोदी ने बताया कि 30 नवम्बर को ग्रामीण विकास विभाग की ओर से 52 महानरेगा के तहत जॉबकार्ड जारी किए गए, वहीं 3 हजार 401 जॉब कार्ड का सत्यापन किया गया। इसके साथ ही 33 श्रमिकों के खातों का अपडेशन किया गया। इसी प्रकार 95 जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र जारी किए गए। इसके साथ ही 217 शौचालय विहीन परिवारों के शौचालय के लिए चिन्हिकरण किया गया। उन्होंने बताया कि अभियान के दौरान राजस्व विभाग की ओर से इन शिविरों के दौरान 514 नामांतकरण खोले जाकर खातेदारों को बहुत बड़ी राहत प्रदान की गई, वहीं 385 खातों में शुद्धिकरण किया गया। इसके साथ ही आपसी सहमति के 36 प्रकरणों में बंटवारा कर 146 खातेदारों को लाभान्वित किया गया। इसके साथ ही 896 जाति.-मूल निवास प्रमाण पत्र शिविर में खोलकर लोगों को राहत दी गई, वहीं 506 लोगों को राजस्व रिकॉर्ड की प्रतिलिपियां वितरित की गई। इसके साथ ही जलदाय विभाग द्वारा 24 प्रकरणों का निस्तारण किया गया तथा 25 प्रकरणों में पाईपलाईन लीकेज ठीक की गई। इसी प्रकार शिविर में कृषि विभाग की ओर से 65 किसानों के यहां मृदा नमूनों का संग्रहण किया गया। इसी तरह 58 मृदा स्वास्थ्य कार्ड जारी कर किसानों को उपलब्ध कराए गए। शिविर के दौरान विद्युत निगमविभाग द्वारा विद्युत सप्लाई व्यवधान के 5 प्रकरण, त्रुटिपूर्ण मीटर के 17 प्रकरण निस्तारित किए गए, वहीं 9 ढीले तारों को सही किया गया। जैसलमेर. प्रशासन गांवों के संग अभियान के तहत पंचायत समिति फतेहगढ़ के अंतर्गत ग्राम पंचायत तोगा मुख्यालय पर बुधवार को आयोजित शिविर इस मायने में ख़ास रहा कि क्षेत्र के विद्यार्थियों की शिविर अवलोकन की तमन्ना पूरी हुई। इन विद्यार्थियों की जिन्दगी में यह पहला मौका था जब उन्होंने इस तरह के किसी सरकारी शिविर को करीब से देखा और सरकारी काम.काज तथा इनके तौर.तरीकों से रूबरू हुए।

Published on: