जैसलमेर

Jaisalmer- जिले के इस गांव में कलक्टर के मंत्र का हुआ असर, ग्रामीणों ने लिया यह बड़ा संकल्प

जिला कलक्टर ने सुनी ग्रामीणों की परिवेदनाएं - बांधा के बासिंदों ने परिवार सीमित रखने का लिया संकल्प - आसुतार की ढाणियों में दो दिवस में पेयजल में होगा
2 min read
• •
Updated: 3 Dec 2017, 8:37 AM IST
Jaisalmer patrika
patrika news


जैसलमेर. ग्राम पंचायत बंाधा में शुक्रवार को रात्रि चौपाल का आयोजन हुआ। इसमें जिला कलक्टर कैलाश चन्द मीना ने ग्रामीणों की परिवेदनाएं सुनी। उन्होंने ग्रामीणों से क्षेत्र की पेयजल, आपूर्ति के साथ ही चिकित्सा, शिक्षा, महानरेगा, राशन इत्यादि की जानकारी ली। यहां के निवासियों ने बताया कि उनके यहां 5 साल से जीएलआर बनी है, लेकिन उसमे आज तक पानी नहीं आया। इस पर जिला कलक्टर ने अधिकाशासी अभियन्ता को दो दिवस में पानी की आपूर्ति करने के निर्देश दिए। चौपाल में मुख्य कार्यकारी अधिकारी जिला परिषद अनुराग भार्गव, उपखण्ड अधिकारी जैसलमेर हंसकुमार ,विकास अधिकारी सुखाराम विश्नोई के साथ ही जिला स्तरीय अधिकारी एवं ग्रामीणजन उपस्थित थे।
वंचित बस्ती हो विद्युतीकरण
ग्राम पंचायत की अन्य बस्ती के बासिंदों ने बस्ती को विद्युतीकरण करने की मांग की इस संबंध में जिला कलक्टर ने अधीक्षण अभियंता विद्युत को बस्तीयों को विद्युतीकरण कराने के निर्देश दिए। अधीक्षण अभियंता ने बताया कि इसके आवेदन किए हैं उनके वर्ष 2010 तक की सभी लाभार्थियों को विद्युत कनेक्शन दे दिए हैं तथा शेष सभी अपना आवेदन तैयार कर संबंधित सहायक अभियन्ता के कार्यालय जमा करावें।
दिव्यांगों को करें लाभान्वित
उन्होंने ग्रामसेवक को निर्देश दिए कि ग्राम पंचायत में जितने भी दिव्यंाग हैं उनको केटेगरी बी के कार्यों को स्वीकृत कर लाभान्वित करें। वहीं जो दिव्यांग स्कील डेवलपमेन्ट की स्कीम से लाभान्वित होना चाहता है उन्हें भी लाभ पहुंचावें। उन्होंनें यह भी हिदायत दी कि कोई भी पात्र पालनहार योजना से वंचित नहीं रहना चाहिए यह भी सुनिश्चित कर लें।
सभी के बने आधार कार्ड
उप निदेशक सांख्यिकी डॉ. बृजलाल मीणा ने आधार व भामाशाह कार्ड की उपादेयता के बारे में जानकारी दी। जिला कलक्टर ने निर्देश दिए कि वे शीघ्र ही चेलक में शिविर लगा वंचित लोगों व बच्चों का आधार अनिवार्य रूप से बनवाएं।
शौचालय निर्माण का लें प्रस्ताव
कलक्टर ने कहा हर घर में शौचालय बने इसके लिए विकास अधिकारी व ग्रामसेवक को महानरेगा में प्रस्ताव लेकर स्वीकृति जारी करने के निर्देश दिए। उन्होंने प्रधानमंत्री आवास योजना में आवासों का निर्माण शीघ्र ही पूरा करानें को कहा।
विद्यालय का होगा निर्माण
राउमावि में दो कमरे ग्राम पंचायत मद से तथा एक कमरा स्व विवेक योजना से बनने के निर्देश सरपंच व ग्रामसेवक को निर्देश दिए। उपस्थित सहायक अभियन्ता सार्वजनिक निर्माण विभाग को प्रस्ताव बनाने को कहा। उन्होंने कृषि विभाग के उपनिदेशक राधेश्याम नारवाल को निर्देश दिए कि आगामी मौसम में ग्राम पंचायत को भी उच्च किस्म के बीज वितरित करें।

IMAGE CREDIT: patrika
Updated on:
3 Dec 2017, 8:37 AM IST
Published on: