जैसलमेर

प्रधानमंत्री के इस कार्यक्रम को लेकर जिला प्रभारी ने व्यवस्थाओं का लिया जायजा

-प्रधानमंत्री की 07 जुलाई को जयपुर यात्रा

2 min read
Jul 02, 2018
District Incharge has look arrangements for PM jaipur visit

जैसलमेर. प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की 7 जुलाई को जयपुर यात्रा के सम्बन्ध में जिला प्रभारी एवं राजसीको अध्यक्ष मेघराज लोहिया ने योजनाओं के लाभार्थियों को जयपुर ले जाने के लिए की गई व्यवस्थाओं का जायजा लिया। राजसीको अध्यक्ष लोहिया ने इस संबंध में जिला कलक्टर अनुपमा जोरवाल एवं अतिरिक्त जिला कलक्टर केएल स्वामी के साथ ही बैठक कर विभिन्न योजनाओं के पात्र लाभार्थियों को जयपुर ले जाने के सम्बन्ध में अब तक की गई तैयारियों और व्यवस्थाओं की विस्तार से समीक्षा की। उन्होंने पात्र लाभार्थियों की सूची का भी अवलोकन किया। लोहिया ने जिला प्रषासन के जैसलमेर व पोकरण से 6 जुलाई को ले जाने वाले लाभार्थियों के लिए अच्छे स्तर की बसों की व्यवस्था करने के साथ ही यातायात की उचित एवं बेहतरीन व्यवस्था करने एवं विशेष रुप से महिलाओं के सुरक्षा के पुख्ता प्रबंध करने पर जोर दिया। उन्होंने जिला प्रशासन की ओर से की गई तैयारियों की बारीकी से जानकारी ली तथा कहा कि इस महत्वांकाक्षी यात्रा के प्रति पूर्ण गंभीरता रखें एवं व्यवस्था में किसी प्रकार की कोई कमी नहीं रहे। इस दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष जुगल किशोर व्यास व चंद्रप्रकाश शारदा भी थे। उन्होंने यह भी कहा कि लाभार्थियों को ले जाने के लिए सभी उचित व्यवस्थाएं की गई है उसकी भी जानकारी उनको प्रदान करावें। उन्होंने बताया कि लाभार्थियों को बसों से जैसलमेर व पोकरण से होते हुए फलौदी, नागौर, कुचामन सीटी, नावा के मार्ग से होते हुए बसों के माध्यम से जयपुर ले जाया जाएगा।

एएनएम का पद रिक्त होने से परेशानी
फलसूण्ड. क्षेत्र के विभिन्न गांवों में स्थित उप स्वास्थ्य केन्द्रों पर एएनएम के अभाव में ग्रामीणों व मरीजों को परेशानी हो रही है। क्षेत्र के धर्मासर, रावतपुरा व नई भीखोड़ाई गांव में स्थित उपस्वास्थ्य केन्द्रों पर गत लम्बे समय से एएनएम के पद रिक्त पड़े है। ऐसे में ग्रामीणों को छोटी से छोटी बीमारी के उपचार तथा गर्भवती महिलाओं व छोटे बच्चों के टीकाकरण को लेकर फलसूण्ड जाना पड़ रहा है।

Published on:
02 Jul 2018 04:38 pm
Also Read
View All