जैसलमेर

गोशालाओं में किया दान पुण्य, कई जगहों पर किया गया पौधरोपण

श्रावण के तीसरे सोमवार को मंदिरों में रही भीड़

2 min read
Jul 20, 2020
गोशालाओं में किया दान पुण्य, कई जगहों पर किया गया पौधरोपण

पोकरण. श्रावण माह के तीसरे सोमवार व अमावस्या के मौके पर क्षेत्र के शिव मंदिरों में भीड़ नजर आई। सुबह से ही मंदिरों में श्रद्धालुओं की रेलमपेल लगी हुई थी। कोरोना संक्रमण की महामारी के चलते श्रद्धालुओं ने सोशल डिस्टेंसिंग का पालन किया तथा पुजारियों की ओर से एक के बाद एक श्रद्धालु को ही मंदिर मेें प्रवेश दिया गया। श्रद्धालुओं ने शिवलिंग पर दूध व जल से अभिषेक किया तथा क्षेत्र में अच्छी बारिश, अमन, चैन व खुशहाली के लिए प्रार्थना की। क्षेत्र के कई मंदिरों में रुद्राभिषेक सहित अन्य धार्मिक अनुष्ठानों का भी आयोजन किया गया। कस्बे के चैन पब्लिक गोशाला सहित अन्य गोशालाओं में अमावस्या के मौके पर लोगों की दान पुण्य के लिए भीड़ नजर आई।
किया गया पौधरोपण
अमावस्या के मौके पर स्थानीय वन विभाग वन्यजीव रैंज कार्यालय परिसर में सोमवार को पौधरोपण किया गया। क्षेत्रीय वन अधिकारी वन्यजीव गेमराराम सेजू, वनपाल मोतीराम, सहायक वनपाल गुमानसिंह तंवर, सुरेशचंद्र विश्रोई, कमलेश विश्रोई, हरीश, नारायणसिंह, दुर्गाराम, महिपाल मांजू के साथ पौधरोपण किया गया। इसी प्रकार कस्बे के समाजसेवी स्व.राजाराम व्यास की जयंती के मौके पर उनकी तस्वीर पर माल्यार्पण किया गया। इसके बाद हरिवंश व्यास, प्रवीण खत्री, अर्जुन नायक, सूर्यभानसिंह चौहान, कुलदीपसिंह, भंवरसिंह मंडला, दिलीपसिंह दैया, राजूसिंह माड़वा की ओर से स्थानीय राजकीय सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र व कैलाश टैकरी पर पौधरोपण किया गया तथा पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया गया।
कजोई (पोकरण). श्रावण माह के तीसरे सोमवार को क्षेत्र के शिव मंदिरोंं मेें श्रद्धालुओं की भीड़ नजर आई। दिनभर शिव मंदिरों में चहल पहल लगी रही। यहां आए श्रद्धालुओं ने दर्शन कर पूजा-अर्चना की तथा शिवलिंग पर दूध व जल से अभिषेक किया। क्षेत्र के स्वामीजी की ढाणी स्थित मौनपुरी मठ में श्रद्धालुओं ने महंत रावलपुरी महाराज से आशीर्वाद लिया। इस मौके पर पूर्व सरपंच भगवानसिंह राजपुरोहित, भंवरसिंह, भूरदान चारण, सत्यनारायण गौतम, सवाईराम, पेहपसिंह, विनोद शर्मा, चैनपुरी, रिड़मलराम, चौथपुरी, पेंपसिंह सहित श्रद्धालु उपस्थित थे। उनकी ओर से अमावस्या के मौके पर मौनपुरी गोशाला में गोवंश को चारा व गुड़ देकर दान पुण्य किया गया।

Published on:
20 Jul 2020 10:12 pm
Also Read
View All