रामगढ़ कंस्बे के निकटवर्ती गांव खुईयाला में पिछले लंबे समय से पेयजल की समस्या बनी हुई है आज भी ग्राम पंचायत भवन के सामने बनी पशु खेली पानी के अभाव में सुखी पड़ी है
रामगढ़. कंस्बे के निकटवर्ती गांव खुईयाला में पिछले लंबे समय से पेयजल की समस्या बनी हुई है आज भी ग्राम पंचायत भवन के सामने बनी पशु खेली पानी के अभाव में सुखी पड़ी है ओर पशु प्यास के मारे ऊपर मंडरा रहे है ओर आज तो एक गाय पशु खेली के अंदर गिर गई जिसको की मौके पर उपस्थित ग्रामीणों द्वारा बाहर निकाला गया पेयजल की समस्या के बारे में कई बार गांव के जनप्रतिनिधियों को भी कहा गया ओर जलदाय विभाग के अधिकारियों से भी इस समस्या से निजात दिलाने की गुहार लगाई गई लेकिन किसी के भी कान पर जू तक नही रेंगी समस्या जस की तस बनी हुई है जलदाय विभाग द्वारा ग्राम में बनी दोनों टंकियों में व पशु खेलियो में हमेशा नियमानुसार पानी की आपूर्ति की जाए तो आमजन के लिए पानी की समस्या मिट सकती है ग्रामीणों ने मांग की है कि पानी की सप्लाई सुचारू रूप से करवाकर पानी की समस्या से छुटकारा मिल सके