जैसलमेर

JAISALMER NEWS- सडक़ सुरक्षा सप्ताह के दौरान शहर में दिखाया जा रहा नियमों को ठेंगा

बाहर तो ठीक, भीतर के हालात भी देखिए साहेब
less than 1 minute read
• •
Updated: 28 Apr 2018, 9:30 PM IST
Jaisalmer patrika
Patrika news

ओवरलोड और तेज रफ्तार वाहनों की तरफ नहीं दिया जा रहा ध्यान
जैसलमेर . जिला मुख्यालय पर पिछली 23 तारीख से जिला पुलिस और परिवहन विभाग की तरफ से चलाए जा रहे सडक़ सुरक्षा सप्ताह के अंतर्गत जिम्मेदारों का पूरा ध्यान शहर के बाहरी चौराहों व मार्गों पर है। जबकि इस दौरान हनुमान चौराहा समेत शहर के भीतरी भाग के मुख्य स्थलों पर यातायात नियमों को पहले की तरह ही धत्ता बताया जा रहा है। सप्ताह के दौरान पुलिस का ज्यादा जोर बिना हेलमेट दुपहिया वाहन चलाने वालों के चालान करने पर है, जबकि ग्रामीण रूट की बसों सहित शहर व गांवों के बीच चलने वाले यूटिलिटी वाहनों, टे्रक्टरों आदि के ओवरलोड होकर चलने की तरफ उनका कम ही ध्यान है।

Published on: